CUET UG 2023: उम्मीदवारों के लिए ताजा अपडेट, जल्द घोषित होंगे सीयूईटी यूजी के परिणाम, ऐसे करें चेक

CUET UG 2023: उम्मीदवारों के लिए ताजा अपडेट, जल्द घोषित होंगे सीयूईटी यूजी के परिणाम, ऐसे करें चेक

CUET UG 2023: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी जल्द ही कॉमन यूनिवर्सिटी एन्ट्रेंस टेस्ट, अंडर ग्रेजुएट (सीयूईटी यूजी) के परिणाम घोषित कर सकता है। हालांकि अब तक एनटीए और यूजीसी ने अब तक रिजल्ट्स की घोषणा के लिए कोई भी तारीख निर्धारित नहीं की है। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो अगले सप्ताह परीक्षा के परिणाम घोषित हो सकते हैं। 2 जुलाई को रिजल्ट्स जारी होने की संभावना जताई जा रही है।

सीयूईटी यूजी के रिजल्ट से पहले एनटीए आन्सर-की और रिस्पॉन्स शीट जारी करेगा। इस संबंध में जल्द ही नोटिस भी ऑफिशियल वेबसाइट पर उपलब्ध होगा। आन्सर-की पर आपत्ति दर्ज कराने की अनुमति होगी। जिसके बाद फाइनल आन्सर-की जारी की जाएगी, जिसे चैलेंज करने की अनुमति नहीं होगी। अपडेट्स के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट को नियमित तौर पर विजिट करते हैं।

रिजल्ट घोषित होने के बाद उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट cuet.samarth.ac.in पर जाकर अपना स्कोर चेक कर पाएंगे। बता दें कि इस परीक्षा में प्राप्त हुए स्कोर के आधार पर उम्मीदवारों का दाखिला देश के विभिन्न विश्वविद्यालयों में अलग-अलग पाठ्यक्रमों के लिए होगा। इस वर्ष सीयूईटी यूजी परीक्षा 21 मई से लेकर 23 जून तक आयोजित हुई थी।

ऐसे चेक करें अपना स्कोर

  • सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट cuet.samarth.ac.in पर जाएं।
  • अब Log in/Sign in पर क्लिक करें।
  • एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज कर लॉग इन करें।
  • अब स्क्रीन पर रिजल्ट खुलेगा, इसे डाउनलोड करें।
  • भविष्य में इस्तेमाल के लिए रिजल्ट का एक प्रिन्टआउट निकाल कर अपने पास रख लें।
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews