CUET UG 2023: यूजीसी ने विश्वविद्यालयों को दिए निर्देश, मई में होगी प्रवेश परीक्षा, 14 लाख से अधिक छात्र लेंगे भाग

loksabha election

CUET UG 2023: मंगलवार को यूनिवर्सिटी ग्रांट कमिशन के अध्यक्ष जगदीश एम कुमार ने कॉमन यूनिवर्सिटी एन्ट्रेंस टेस्ट को लेकर बड़ी जानकारी साझा की है। इस साल 242 विश्वविद्यालयों में सीयूईटी यूजी के तहत स्नातक पाठ्यक्रमों के लिए उम्मीदवारों का दाखिला होगा। बता दें कि पिछले साल केवल 92 विश्वविद्यालयों द्वारा ही इस प्रवेश परीक्षा को अपनाया गया है। यूजीसी अध्यक्ष ने कहा कि एक साल में सीयूसीटी काफी प्रसिद्ध हो गया है। जिसके कारण कई यूनिवर्सिटीज इसे तेजी से इसे अपना रहे हैं।

कुमार ने यह भी बताया कि इस इस साल कुल 16.85 छात्रों ने एंट्रेस एग्जाम के लिए रजिस्ट्रेशन करवाया है। जिसमें से 13.95 लाख छात्रों ने आवेदन किया है। पिछले साल के मुकाबले इस साल 4,5 लाख अधिक उम्मीदवारों ने सीयूईटी यूजी के लिए आवेदन किया है। परीक्षा में भाग लेने वाले उम्मीदवारों के आंकड़ों में 41 फीसदी की वृद्धि हुई है। जिसमें 6.51 लाख महिला उम्मीदवार हैं और 7.48 लाख पुरुष हैं।

यूजीसी ने विश्वविद्यालयों को कहा

यूजीसी ने निर्देश जारी करते हुए सभी विश्वविलयलयों को आयोग और एनटीए का सहयोग करने की बात कही है। कंप्यूटटर बेस्ड मोड में परीक्षा का आयोजन होगा। एप्लीकेशन के शानदार आंकड़ों के साथ CUET देश की दूसरी  सबसे बड़ी प्रवेश परीक्षा बन चुकी है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews