CUET UG 2023: यूजीसी ने उठाया बड़ा कदम, छात्रों के लिए शुरू होगी ये खास सुविधा, 12 मार्च तक करें ये काम

mp student

CUET UG 2023: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा कॉमन यूनिवर्सिटी एन्ट्रेंस टेस्ट के आवेदन शुरू कर दिए गए हैं। इसी बीच विश्वविद्यालय अनुदान आयोग ने बड़ी घोषणा कर दी है। परीक्षा के लिए छात्रों की तैयारी को मद्देनजर रखते हुए यूजीसी ने देशभर ने सहायता केंद्र खुलवाने का ऐलान कर दिया है। स्टूडेंट्स की हिस्सेदारी बढ़ाने और जागरूकता के लिए देशभर में हेल्पलाइन सेंटर्स खोले जाएंगे। UGC के अध्यक्ष एम जगदीश कुमार ने ट्वीट करके इस बात की जानकारी दी है।

यूजीसी ने कहा

कुमार ने कहा कि, “भारत में सीयूईटी परीक्षा में अधिक संख्या में अभियार्थियों की हिस्सेदारी सुनिश्चित करने के लिए हेल्पलाइन केन्टर खोलने का फैसला लिया गया है। इस सुविधा से विशेषकर ग्रामीण और सुदूर क्षेत्रों के छात्रों को सहायता मिलेगी। साथ ही सभी को समान अवसर प्राप्त होंगे। साथ में आवेदन करने की सुविधा भी यहाँ उपलब्ध होगी।” आगे उन्होंने बताया कि छात्रों को आवेदन पत्र भरने के लिए साइबर कैफे जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। इन सहायता केंद्रों में फॉर्म भरा जाएगा। जिसके लिए एक तकनीकी स्टाफ भी होगा। इन केंद्रों की जानकारी उम्मीदवारों को nta.ac.in और cuet.samarth.ac.in पर मिलेगी।

जल्द पूरा करें ये काम

CUET UG की आवेदन प्रक्रिया जारी है। इच्छुक उम्मीदवार 12 मार्च तक आवेदन कर सकते हैं। जिसके बाद जल्द ही एडमिट कार्ड भी जारी किये जाएंगे। बता दें की आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाई नहीं जाएगी। परीक्षा का आयोजन 21 से 31 मई तक होगा। एग्जाम का आयोजन 3 फेज में होगा। वहीं करेक्शन विंडो 15 मार्च को खुलेगा। यदि अपने अभी तक अप्लाइ नहीं किया है तो जल्द ये कार्य पूर्ण करें।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews