CUET UG 2024: सीयूईटी यूजी का एडमिट कार्ड जारी, ऐसे करें डाउनलोड, 15 मई से परीक्षा शुरू, जानें डिटेल

एनटीए ने सीयूईटी यूजी के रिजल्ट घोषित कर दिए हैं। देशभर के 380 शहरों में 13 भाषाओं में परीक्षा आयोजित होगी। एग्जाम 15 मई से शुरू होगी।
cuet ug 2024

CUET UG 2024: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने सीयूईटी यूजी का प्रवेश पत्र (Admit Card) जारी कर दिया। उम्मीदवार exams.nta.ac.in पर जाकर हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड के बिना एग्जामिनेशन हॉल में एंट्री नहीं मिलेगी। लॉग इन करने के लिए एप्लीकेशन नंबर और डेट ऑफ बर्थ की जरूरत पड़ेगी।

कब होगी परीक्षा?

15 मई परीक्षा शुरू होने वाली है। 15-18 मई के बीच होने वाले एग्जाम पेन एवं पेपर मोड (Offline Mode) में होंगे। 21, 22 और 24 मई को एग्जाम सीबीटी मोड (Online Mode ) होंगे। पहली बार सीयूईटी यूजी परीक्षा हाइब्रिड मोड में हो रही है। ऑफलाइन और ऑनलाइन दोनों मोड में परीक्षा का आयोजन देशभर के विभिन्न केंद्रों में होगा।

NTA ने दी ये सलाह

एनटीए ने उम्मीदवारों को फोटो, सिग्नेचर और बारकोड चेक करके एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की सलाह दी है। इन चीजों के बिना हॉल टिकट को अवैध माना जाएगा।

ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

  • सबसे पहले https://exams.nta.ac.in/CUET-UG/ पर जाएं।
  • “Latest News” के सेक्शन में जाकर CUET UG 2024 Admit Card के लिंक पर क्लिक करें।
  • एक नया पेज खुलेगा।
  • एप्लीकेशन नंबर और डेट ऑफ बर्थ दर्ज करके “Submit” बटन पर क्लिक करें।
  • हॉल टिकट स्क्रीन पर दिखेगा इसे डाउनलोड करें।
  • प्रिन्ट आउट कॉपी निकाल कर अपने पास रख लें

380 शहरों में होगी परीक्षा

इस बार देशभर के 380 शहरों में 13 भाषाओं में परीक्षा आयोजित होगी। सीयूईटी यूजी परीक्षा के आधार पर 46 केन्द्रीय विश्वविद्यालयों, 32 राज्य विश्वविद्यालयों , 98 प्राइवेट यूनिवर्सिटी और 6 शासकीय संस्थानों में स्नातक पाठ्यक्रम के लिए दाखिला होगा।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews