CUET UG 2024: छात्रों के लिए जरूरी खबर, इस दिन खुलेगा सीयूईटी यूजी का करेक्शन विंडो, नया शेड्यूल जारी, यहाँ देखें

cuet ug 2024

CUET UG 2024 Correction Window: सीयूईटी यूजी को लेकर बड़ी अपडेट सामने आई है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने रजिस्ट्रेशन की तारीख आगे बढ़ा दी है। जिसके कारण पूरे शेड्यूल में बदलाव हुआ है। आवेदन प्रक्रिया अब 31 मार्च तक चलेगी। वहीं करेक्शन विंडो 2 अप्रैल और 3 अप्रैल को खुलेगा। उम्मीदवार अपने आवेदन पत्र में सुधार और बदलाव कर पाएंगे। इससे पहले करेक्शन विंडो 28 और 29 मार्च को खुलने वाला था।

31 मार्च तक करें आवेदन

बता दें कि कुछ तकनीकी गड़बड़ी के कारण कई छात्रों ने आवेदन के अंतिम तिथि को आगे बढ़ाने की मांग कर रहे थे। जिसे देखते हुए रजिस्ट्रेशन के लास्ट डेट को 26 मार्च से बढ़ाकर 31 मार्च रात 9 बजे तक कर दिया गया है। रात 11:50 बजे तक फीस का भुगतान कर पाएंगे।

CUET UG

यूजीसी ने स्टेट बोर्ड से किया यह आग्रह

यूजीसी ने राज्य बोर्ड के अध्यक्षों को नोटिस जारी किया है और छात्रों को सीयूईटी यूजी के लिए प्रोत्साहित करने का आग्रह किया है। परीक्षा का आयोजन हाइब्रिड मोड में 15 मई से लेकर 31 मई तक देश के विभिन्न शहरों में 13 भाषाओं में होगा। प्रवेश परीक्षा के तहत यूजी प्रोग्राम के लिए विभिन्न केन्द्रीय विश्वविद्यालयों, संस्थानों और कॉलेजों में छात्रों का दाखिला होगा।

ऐसे करें आवेदन

  • सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट cuetug.nta.online.in पर जाए।
  • होमपेज पर CUET UG के रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें।
  • जरूरी जानकारी को दर्ज करें और रजिस्टर करें।
  • रजिस्ट्रेशन के बाद एप्लीकेशन फॉर्म को भरें। आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
  • फॉर्म को सबमिट करें और पेज को डाउनलोड करके रख लें।
  • भविष्य के संदर्भ में आप एप्लीकेशन फॉर्म का प्रिन्ट आउट भी निकाल कर रख सकते हैं।
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews