CUET UG 2024: सीयूईटी यूजी परीक्षा पहली बार हाइब्रिड मोड में, NTA ने जारी किया दिशानिर्देश, जानें क्या करें और क्या नहीं

एनटीए ने सीयूईटी यूजी से संबंधित महत्वपूर्ण गाइडलाइंस जारी की है। जिसका पालन परीक्षा के दौरान करना होगा। 15 मई से एग्जाम शुरू होंगे। एडमिट कार्ड शनिवार को जारी हो सकते हैं।
cuet ug 2024

CUET UG 2024: सीयूईटी यूजी परीक्षा 15 मई से शुरू होने जा रही है। इस साल पहली बार हाइब्रिड मोड में एग्जाम होंगे। मतलब पेन एवं पेपर मोड के साथ-साथ ऑनलाइन मोड में भी परीक्षा का आयोजन देशभर के विभिन्न शहरों में होगा। जिसे लेकर नेशनल टेस्टिंग एजेंसी महत्वपूर्ण दिशानिर्देश भी जारी कर दिया है। 15- 18 मई के बीच होने वाली परीक्षा से संबंधित एग्जाम सिटी स्लिप भी जारी हो चुकी है। एडमिट कार्ड भी जल्द आएंगे।

परीक्षा के दौरान क्या करें और क्या नहीं

  • एनटीए ने छात्रों को एडमिट कार्ड में दिए गए रिपोर्टिंग समय का पालन करने की सलाह दी है। समय से एग्जाम सेंटर पहुंचना जरूरी है।
  • समय जनरल टेस्ट को छोड़ कर अभी विषयों में 50 में से 40 प्रश्न हल करने होंगे। वहीं जनरल सब्जेक्ट में 60 में से 50 प्रश्न करने होंगे। यदि कोई उम्मीदवार जरूरत से अधिक प्रश्नों को अटेम्पट करता है तो मूल्यांकन केवल निर्धारित प्रयास किए गए प्रश्नों के आधार पर भी किया है।
  • शिफ्ट ब्रेक के दौरान, जिन कैंडीडेट्स की अगली शिफ्ट में परीक्षा होगी, उन्हें परीक्षा केंद्र के बाहर से बाहर जाने की अनुमति नहीं होगी।
  • छात्रों को टेस्ट बुकलेट कोड और OMR कोड को मिलाने की सलाह दी जाती है। ताकि वे सुनिश्चित करें कि उनका OMR कोड और टेस्ट बुकलेट कोड एक है।
  • समय से परीक्षा पूरी करने के बाद भी उम्मीदवार एग्जाम हॉल से निकलने की अनुमति नहीं होगी।
  • रफ वर्क के लिए खाली शीट उपलब्ध नहीं कराई जाएगी। रफ के लिए टेस्ट बुक्लिट में ही एक जगह रहेगा।
  • परीक्षा के अंत में छात्रों को सिर्फ टेस्ट बुकलेट ले जाने की अनुमति होगी। OMR शीट और एडमिट कार्ड पर्यवेक्षक को सौंपना होगा।
  • OMR शीट पर छात्रों के हस्ताक्षर होने चाहिए। यह सुनिश्चित करना उम्मीदवारों की जिम्मेदारी होगी।

सीयूईटी यूजी परीक्षा केंद्र बढ़े

हाइब्रिड मोड में परीक्षा कराने के लिए एनटीए ने परीक्षा केंद्रों में 3 गुना वृद्धि की है। 2415 केंद्रों में एग्जाम होंगे। बता दें कि पिछले साल परीक्षा केंद्रों की संख्या 821 ही थी। इस बात की जानकारी यूजीसी अध्यक्ष एम जगदीश कुमार ने दी है। केवल 7 दिनों में सीयूईटी यूजी परीक्षा समाप्त होगी। वहीं 308 के बजाए 318 शहरों में परीक्षा होगी। 15 मई से 19 मई तक पेन एवं पेपर मोड एग्जाम होंगे। 21 मई से 24 मई को सीबीटी मोड में परीक्षा होगी।

कब जारी हो सकते हैं एडमिट कार्ड?

सीयूईटी यूजी एडमिट कार्ड को लेकर भी अपडेट आई है। 11 मई यानि आज प्रवेश पत्र जारी हो सकते हैं। इस संबंध में कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट exams.nta.ac.in या cuetug.ntaonline.in पर जाकर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर पाएंगे। इसके लिए एप्लीकेशन नंबर, पासवॉर्ड, जन्मतिथि और सिक्योरिटी कोड की जरूरत पड़ेगी।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews