CUET UG 2024: सीयूईटी यूजी परीक्षा का रिजल्ट जारी, ऐसे डाउनलोड करें स्कोरकार्ड, इन स्टेप्स को करें फॉलो, देखें डायरेक्ट लिंक 

सीयूईटी यूजी परीक्षा का परिणाम घोषित हो चुका है। स्कोरकार्ड डाउनलोड करने के लिए एप्लीकेशन नंबर, डेट ऑफ बर्थ, ईमेल और मोबाइल नंबर की जरूरत पड़ेगी।
cuet ug 2024

CUET UG 2024: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने सीयूईटी यूजी का स्कोरकार्ड 28 जुलाई रविवार को जारी कर दिया है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट https://exams.nta.ac.in/CUET-UG पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। इसके लिए एप्लीकेशन नंबर, डेट ऑफ बर्थ, ईमेल और मोबाइल नंबर की जरूरत पड़ेगी।

cuet ug

ऐसे डाउनलोड करें स्कोरकार्ड 

  • सबसे पहले सीयूईटी यूजी की आधिकारिक वेबसाइट https://exams.nta.ac.in/CUET-UG पर जाएं।
  • “Latest News” के सेक्शन में “Scorecard” के लिंक पर क्लिक करें।
  • नया पेज खुलेगा। यहाँ एप्लीकेशन नंबर, जन्मतिथि, ईमेल और मोबाइल नंबर के साथ-साथ सिक्योरिटी पिन को दर्ज करें।
  • “Submit” बटन पर क्लिक करें।
  • स्क्रीन पर स्कोरकार्ड दिखेगा। इसे डाउनलोड करें।
  • भविष्य के संदर्भ में आप रिजल्ट का प्रिन्ट आउट निकाल कर रख सकते हैं।

दोबारा आयोजित हुई थी परीक्षा

15 मई से लेकर 29 मई के बीच सीयूईटी यूजी परीक्षा का आयोजन हाइब्रिड मोड में हुआ था। 379 शहरों में एग्जाम सेंटर बनाए गए थे। 13 लाख से अधिक छात्रों ने परीक्षा दी थी।  प्रोविजनल आन्सर-की पर आई शिकायतों को देखते हुए 886 छात्रों के लिए 19 जुलाई को दोबारा परीक्षा आयोजित हुई थी। इस हफ्ते ही फाइनल आन्सर-की एनटीए ने जारी की थी। रविवार को विषयवार टॉपर्स के नाम घोषित किए गए हैं।

कैसे होगा एडमिशन?

सीयूईटी रिजल्ट घोषणा के बाद किसी प्रकार के केन्द्रीकृत काउन्स्लिंग नहीं होगी। विश्वविद्यालय द्वारा स्नातक पाठ्यक्रमों के लिए कट-ऑफ निर्धारित किए जाएंगे। जिसके हिसाब से छात्र अलग-अलग यूनिवर्सिटी या कॉलेज के पोर्टल पर जाकर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews