CUET UG परीक्षा में 17 दिन बाकी, ऐसे करें तैयारी, फॉलो करें ये 12 टिप्स, पैटर्न और सिलेबस भी समझ लें, पढ़ें पूरी खबर 

सीयूईटी यूजी परीक्षा की शुरुआत 8 मई से होगी। एनटीए ने सिलेबस और पैटर्न का ऐलान कर दिया है। हालांकि शेड्यूल का इंतजार अभी भी है। आइए जानें इन 17 दिनों में अभ्यर्थी खुद को एग्जाम से लिए कैसे तैयार करें?
CUET PG 2026

AI Generated Image

CUET UG 2025: सीयूईटी यूजी परीक्षा मई में आयोजित होगी। डेटशीट जल्द जारी होगी। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट cuet.nta.nic.in पर जाकर इसे डाउनलोड कर पाएंगे। एग्जाम में काफी कम समय बाकी है। ऐसे में छात्रों को समझ नहीं आता कि तैयारी कैसे करें। यहाँ कुछ टिप्स बताए गए हैं, जो छात्रों की मदद कर सकते हैं।

कॉमन यूनिवर्सिटी एन्ट्रेंस टेस्ट-यूजी में बेहतर प्रदर्शन करने के लिए पैटर्न को समझना बहुत जरूरी होता है। प्रत्येक उम्मीदवार को अधिकतम पांच विषयों को चुनने की अनुमति होगी।  इसमें लैंग्वेज सब्जेक्ट, डोमेन विषय और जनरल एप्टीट्यूड टेस्ट शामिल होगा। प्रत्येक टेस्ट पेपर में 50 प्रश्न होंगे, सभी अनिवार्य होंगे। देशभर के विभिन्न शहरों में परीक्षा सीबीटी मोड में आयोजित होगी। इसकी अवधि 60 मिनट होगी।

डोमेन विषयों के लिए कैसे करें तैयारी?

डोमेन विषयों के लिए एनसीईआरटी बुक्स को फॉलो करें। इतिहास, इकोनॉमिक्स, पॉलिटिकल साइंस, बायोलोजी, साइकोलॉजी इत्यादि सब्जेक्ट के लिए यह बेहतरीन विकल्प साबित होगा। सारे प्रश्न इसी से पूछे जाते हैं। प्रत्येक डोमेन विषय के लिए 1 घंटे का समय जरूर निकालें। न्यूमेरिकल प्रश्नों को सॉल्व जरूर करें।

  इन टिप्स को भी करें फॉलो 

  • सभी टेस्ट पेपर्स के लिए सिलेबस उपलब्ध हो चुका है। इसके हिसाब से उम्मीदवार तैयारी कर सकते हैं।
  • पढ़ाई के साथ-साथ माइंड मैप्स और फ्लो चार्ट तैयार करना न भूलें। इससे आपको रिवीजन में मदद मिलेगी।
  • पिछले वर्ष के पहले टेस्ट पेपर और मॉक टेस्ट का अभ्यास जरूर करें। इससे आपके प्रश्नों के प्रकार को समझने में मदद मिलेगी।
  • जनरल टेस्ट के लिए अपनी अपनी ऐक्युरेसी को बढ़ाएँ। कम समय में ज्यादा से ज्यादा प्रश्न सॉल्व करने का प्रयास करें।
  • कैलकुलेशन के लिए शॉर्टकट टेक्निक काम की साबित हो सकती है।
  • पिछले 6 महीने के करंट अफेयर्स को कवर जरूर करें।
  • लैंग्वेज सेक्शन के लिए कॉम्प्रिहेंशन रीडिंग, वाक्य संरचना और शब्दावली पर खास ध्यान देना चाहिए। पढ़ने और समझने की स्पीड को बढ़ाएँ।
  • रोजाना प्रैक्टिस के लिए लैंग्वेज एप्स और नोट्स या फ़्लैशकार्ड का इस्तेमाल आप कर सकते हैं।
  • व्याकरण और क्विज के जरिए ग्रैमर के नियमों को याद कर सकते हैं।

सीयूईटी यूजी सिलेबस का लिंक 

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews