अभ्यर्थी ध्यान दें, CUET UG पर नई अपडेट, 26 मई से 3 जून की परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी, जरूर रखें इन 8 बातों का ख्याल

सीयूईटी यूजी एडमिट कार्ड उपलब्ध हो चुके हैं। 26 से 3 जून तक की परीक्षा के लिए यह महत्वपूर्ण दस्तावेज है। आइए जानें उम्मीदवार कैसे हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं?
cuet ug 2025

AI Generated

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने 26 मई से 3 जून की सीयूईटी यूजी परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट cuet.nta.nic.in पर जाकर इसे डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड की जरूरत पड़ेगी। हॉल टिकट को लेकर एनटीए ने नोटिस भी इश्यू किया है। इस साल विषयवार डेटशीट जारी नहीं की गई है। तारीख, समय और अन्य जानकारी के लिए छात्र प्रवेश पत्र पर निर्भर हैं।

जानकारी के लिए बता दें कि एनटीए अकाउंटेंसी टेस्ट पेपर के लिए रि-टेस्ट का आयोजन कर रहा है। छात्र अपनी इच्छा अनुसार इसमें शामिल हो सकते हैं। सहमति देने के लिए 24 मई दोपहर 1 बजे तक का अवसर दिया गया था। जो भी कैंडीडेट्स पुनर्परीक्षा में हिस्सा नहीं लेंगे, उनके परिणाम 13 से 16 मई के बीच आयोजित हुई परीक्षा के आधार पर तैयार किए जाएंगे। नए एडमिट कार्ड जारी नहीं होंगे।

ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड (CUET UG 2025)

  • सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
  • होमपेज पर “CUET UG Admit Card 2025” के लाइव लिंक पर क्लिक करें।
  • नया पेज खुल जाएगा। एप्लीकेशन नंबर, पासवर्ड और अन्य जानकारी दर्ज करके लॉग इन करें।
  • अब एडमिट कार्ड दिखेगा। इसमें दी गई जानकारी को सत्यापित करें।
  • भविष्य के संदर्भ में प्रवेश पत्र का प्रिन्ट आउट जरूर निकाल लें।

अभ्यर्थी रखें इन बातों का ख्याल 

  • उम्मीदवार परीक्षा के दिन डाउनलोड किए गए एडमिट कार्ड की ए4 साइज प्रिन्टेड कॉपी स्वघोषणा के साथ लेकर जाएं। ध्यान रखें कि यह विधिवत भरा हो।
  • आवेदन पत्र के समान अतिरिक्त फोटो जरूर लेकर जाएं। इसे एग्जाम हॉल में उपस्थित पत्रक पर चिपकाना होगा।
  • कोई भी अधिकृत फोटो आईडी अपने साथ जरूर रखें।
  • केवल मधुमेह रोगियों को चीनी की गोलियां या फल ले जाने की अनुमति होगी।
  • कैंडीडेट्स को एग्जाम हॉल में कोई भी प्रतिबंधित चीजें ले जाने की जाने की अनुमति नहीं होगी। नियमों का उल्लंघ होने पर कार्रवाई भी होगी।
  • छात्र भविष्य के लिए एडमिट कार्ड को सुरक्षित रखें। इसमें कोई बदलाव न करें।
  • सही समय और एग्जाम सेंटर पर पहुँचें। प्रवेश पत्र में दिए गए दिशानिर्देशों को अच्छे से पढ़ें और इनका पालन करें।
  • हॉल टिकट डाउनलोड करते समय किसी भी प्रकार की समस्या को लेकर अभ्यर्थी 011-4075-9000 पर संपर्क कर सकते हैं। इसके अलावा cuet-ug@nta.ac.in पर ईमेल भेजें।
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews