अभ्यर्थी ध्यान दें, यहाँ रद्द हुई CUET UG परीक्षा, NTA ने जारी किया नोटिस, नया एडमिट कार्ड जल्द, देखें खबर 

एनटीए ने 13 और 14 मई की सीयूईटी यूजी परीक्षा रद्द की है। इस संबंध में नोटिस जारी किया है। यह कदम तकनीकी गड़बड़ी के कारण उठाया गया है। आइए जानें एजेंसी ने क्या कहा?
CUET UG 2025

CUET UG 2025: सीयूईटी यूजी परीक्षा को लेकर बड़ी अपडेट सामने आई है। जम्मू एवं कश्मीर के एक एग्जाम सेंटर में आयोजित 13 और 14 मई की परीक्षाओं को रद्द करने का फैसला नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने लिया है। इस संबंध में नोटिस जारी किया गया है। इस फैसले का प्रभाव कई अभ्यर्थियों पर पड़ेगा।

आधिकारिक नोटिस के मुताबिक जम्मू एवं कश्मीर के श्रीनगर में स्थित काइट पॉलिटेक्निक, वावूसा रंगरेथ में 13 मई को शिफ्ट-2 और 14 मई के दोनों शिफ्टों में परीक्षा प्रक्रिया के दौरान तकनीकी गड़बड़ी हुई, जिसके कारण एग्जाम सीबीटी मोड में नहीं हो पाया। जिसे देखते हुए एनटीए ने परीक्षा कैंसिल करने का कदम उठाया।

जारी होंगे नए एडमिट कार्ड

नई तारीख जल्द ही घोषित की जाएगी। प्रभावित उम्मीदवारों के लिए नए प्रवेश पत्र भी जारी किए जाएंगे। इसमें विषय, परीक्षा की तारीख, समय, एग्जाम सेंटर, रोल नंबर, उम्मीदवार का नाम और जानकारी उपलब्ध रहेगी। अपडेट्स के लिए कैंडीडेट्स को नियमित तौर पर ऑफिशियल वेबसाइट विजिट करते रहने की सलाह दी जाती है।

3 जून तक होगी परीक्षा

कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट-यूजी का आयोजन इस साल 13 जून से लेकर 3 जून तक कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट मोड में देश भर के विभिन्न शहरों में होगा। फिलहाल 16 मई तक के लिए प्रवेश पत्र उपलब्ध हो चुके हैं। परीक्षा से 4 दिन पहले एडमिट कार्ड जारी किए जाएंगे। हालांकि अब तक एनटीए विषयवार डेटशीट जारी नहीं की है।

एडमिट कार्ड को लेकर हेल्पडेस्क गठित

परीक्षा एजेंसी ने एडमिट कार्ड डाउनलोड करते समय किसी भी प्रकार की समस्या या विसंगति को लेकर एक हेल्प डेस्क का गठन भी किया है। छात्र 011-40759000 पर संपर्क कर सकते हैं या cuetug@nta.ac.in पर ईमेल भेज सकते हैं।

एग्जाम पैटर्न जान लें 

इस साल कल 37 विषयों की सीयूईटी यूजी एनटीए आयोजित कर रहा है। एग्जाम इंग्लिश, हिंदी, बंगाली, मराठी समेत 13 भाषाओं में देशभर के विभिन्न शहरों में होगा। प्रत्येक स्टूडेंट 5 टेस्ट पेपर में शामिल हो सकता है। प्रत्येक टेस्ट पेपर में 50 प्रश्न शामिल होंगे। इसकी अवधि  मिनट होगी। सही उत्तर पर पांच अंक मिलेंगे। गलत उत्तर पर एक अंक की नेगेटिव मार्किंग होगी।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews