CUET UG परीक्षा पर नई अपडेट, 19 से 24 मई के लिए एडमिट कार्ड जारी, NTA ने अभ्यर्थियों को दी ये सलाह, पढ़ें पूरी खबर

19 से 24 मई की परीक्षा के लिए सीयूईटी यूजी एडमिट कार्ड उपलब्ध हो चुका है। एनटीए ने नोटिफिकेशन जारी किया है। आइए जानें उम्मीदवार कैसे हॉल टिकट डाउनलोड करें और किन बातों का ख्याल रखें?
cuet ug 2025

AI Generated

CUET UG 2025: उम्मीदवारों के लिए बड़ी अपडेट सामने आई है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने सीयूईटी यूजी एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। अब 19 से 24 मई के एग्जाम के लिए हॉल टिकट उपलब्ध हो चुके हैं। इसे ऑफिशियल वेबसाइट https://cuet.nta.nic.in/ पर जाकर डाउनलोड किया जा सकता है। इसके लिए एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड की जरूरत पड़ेगी। एनटीए ने नोटिस जारी किया है। अभ्यर्थियों को प्रवेश पत्र से संबंधित कुछ सलाह भी दी है।

बता दें देशभर के विभिन्न शहरों में कई शिफ्टों में स्नातक पाठ्यक्रम के लिए कॉमन यूनिवर्सिटी एन्ट्रेंस टेस्ट का आयोजन हो रहा है। इसकी शुरुआत 13 मई से हो चुकी है। वहीं परीक्षा 3 जून को खत्म होगी। कुल 37 विषय शामिल हैं। डेटशीट जारी नहीं की गई है। प्रवेश पत्र में विषय, समय, शिफ्ट, परीक्षा केंद्र इत्यादि जानकारी उपलब्ध होगी। इसके अलावा उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर, फोटो, हस्ताक्षर और एग्जाम गाइडलाइंस भी हॉल टिकट में उपलब्ध होगी।

परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड काफी जरूरी है। इसके बिना प्रवेश की अनुमति नहीं होगी। इसलिए इसका प्रिन्ट आउट निकाल लें। एग्जाम सेंटर पर इसके साथ वैध फोटो आईडी जरूर लेकर जरूर लेकर जाएं।

एनटीए ने उम्मीदवारों को दी ये सलाह 

राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी ने उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड में दिए गए दिशानिर्देशों को अच्छे से पढ़ने और इनका पालन करने की सलाह दी है। बाकी परीक्षाओं के लिए भी प्रवेश पत्र जल्द जारी होंगे। कैंडीडेट्स को नियमित तौर पर आधिकारिक वेबसाइट विजिट करने की सलाह भी दी जाती है। हॉल टिकट डाउनलोडिंग से जुड़ी समस्याओं को लेकर छात्र 011-40759000 पर संपर्क कर सकते हैं। cuet-ug@nta.ac.in पर ईमेल भी भेज सकते हैं।

ऐसे डाउलोड करें एडमिट कार्ड 

  • सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
  • होमपेज पर लेटेस्ट न्यूज के सेक्शन में जाकर सीयूईटी यूजी एडमिट कार्ड 2025 के लिंक पर क्लिक करें।
  • नया पेज खुलेगा। एप्लीकेशन नंबर और जानकारी दर्ज करें। “Submit” बटन पर क्लिक करें।
  • स्क्रीन पर हॉल टिकट दिखेगा। इसे अच्छे से चेक करें।
  • भविष्य के संदर्भ में इसका एक से अधिक प्रिन्ट आउट निकाल कर अपने पास जरूर रख लें।
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews