भरने जा रहे हैं CUET UG का फॉर्म? तो छात्र जरूर रखें इन 10 बातों का ख्याल, महत्वपूर्ण गाइडलाइंस जारी, पढ़ें पूरी खबर 

एनटीए ने सीयूईटी यूजी रजिस्ट्रेशन को लेकर गाइडलाइंस जारी की है। फॉर्म भरते समय समय इस बातों का ख्याल जरूर रखें। हेल्पडेस्क भी गठित हुआ है। आइए जानें छात्र क्या करें और क्या नहीं?
CUET UG 2025

सीयूईटी यूजी परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया 22 मार्च रात 11:50 बजे तक जारी रहेगी। छात्र 23 मार्च तक शुल्क का भुगतान कर पाएंगे। परीक्षा (CUET UG 2025) की तारीख भी घोषित हो चुकी है। एनटीए ने रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया को लेकर महत्वपूर्ण गाइडलाइंस जारी की है, जिसका पालन करना उम्मीदवारों के लिए अनिवार्य होगा। करेक्शन पोर्टल 24 मार्च से लेकर 26 मार्च तक खुला रहेगा।  लेकिन इस दौरान कुछ चुनिंदा विवरण में ही बदलाव की अनुमति होगी।

उम्मीदवार सीयूईटी यूजी परीक्षा के लिए कम से कम पांच विषयों को चुन सकते हैं, जिसमें  लैंग्वेज और जनरल एप्टीट्यूड टेस्ट शामिल है। छात्रों द्वारा चुने गए विषयों के आधार पर शुल्क निर्धारित किया जाएगा। यदि कोई जनरल कैटेगरी का उम्मीद हुआ तीन विषयों को चुनता है तो उसे 1000 रुपये शुल्कका भुगतान करना होगा। वहीं प्रत्येक अतिरिक्त विषय के लिए 400 रुपये फीस देना होगा। अन्य कैटेगरी के उम्मीदवारों को फीस में छूट प्रदान की जाएगी।

एनटीए ने सभी उम्मीदवारों को आवेदन करने से पहले इनफॉरमेशन बुलेटिन पर दिए गए निर्देशों को पढ़ने की सलाह दी है। पोस्ट/फैक्स.व्हाट्सऐप/ ईमेल/हाथ भी अन्य माध्यम से करेक्शन का अनुरोध स्वीकार नहीं किया जाएगा।

फॉर्म भरते समय इन बातों का रखें ख्याल 

  • आवेदन करते समय उम्मीदवार ध्यान रखें की ऑनलाइन एप्लीकेशन फॉर्म में दर्ज की गई जानकारी सही हो।
  • नाम, कॉन्टैक्ट डीटेल्स, कैटेगरी, एड्रेस, जेंडर, पीडबल्यूडी स्टेटस, शैक्षणिक योग्यता विवरण, जन्मतिथि, एग्जाम सिटी चॉइस इत्यादि को फाइनल माना जाएगा। इनमें बदलाव करने की अनुमति नहीं होगी।
  • सभी उम्मीदवारों को आवेदन करते समय सही ईमेल एड्रेस और मोबाइल नंबर दर्ज करने का निर्देश दिया है। उम्मीदवार ध्यान रखें कि रजिस्ट्रेशन के दौरान दर्ज किया गया ईमेल एड्रेस और मोबाइल नंबर उनका खुद का हो। एजेंसी द्वारा महत्वपूर्ण जानकारी रजिस्टर्ड ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर पर एसएमएस के जरिए भेजा जाएगा।
  • एजेंसी किसी भी परिस्थिति में आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद उम्मीदवारों द्वारा दर्ज की गई किसी भी जानकारी को संशोधित करने या बदलने की अनुमति नहीं देगा। ना ही जानकारी में बदलाव के किसी भी अनुरोध पर विचार किया जाएगा। इसलिए उम्मीदवार आवेदन पत्र में सारी जानकारी सावधानीपूर्वक भरें।
  • सीयूईटी यूजी 2025 के लिए पूरी आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन है। व्हाट्सएप/ ईमेल/हाथ/पोस्ट इत्यादि के जरिए पुष्टिकरण पृष्ठ सहित कोई भी दस्तावेज भेजना या जमा करने की जरूरत नहीं है।
  • नेशनल टेस्टिंग एजेंसी या भारत सरकार अंतिम उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रदान किए गए डेटा इस्तेमाल प्रशिक्षण, अनुसंधान और विकास विश्लेषण और अन्य स्वीकार्य उद्देश्यों के लिए कर सकती है।
  • प्रत्येक उम्मीदवार केवल एक आवेदन पत्र भर सकता है। एक मोबाइल नंबर और ईमेल एड्रेस पर अन्य को भी आवेदन पत्र भरने की अनुमति नहीं होगी।
  • आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद उम्मीदवार एप्लीकेशन फॉर्म के कंफर्मेशन पेज को सेव और डाउनलोड करें। इसकी प्रिन्ट कॉपी निकाल कर अपने पास जरूर रखें।
  • शुल्क भुगतान करने के बाद रिफंड रिक्वेस्ट एनटीए द्वारा स्वीकार नहीं किया जाएगा।

फोटो और सिग्नेचर अपलोड करते समय न भूलें ये बातें 

उम्मीदवारों को हालिया फोटो अपलोड करने की सलाह दी गई है। फोटोग्राफ जेपीजी/जेपीईजी फॉर्मेट में होना चाहिए। यह कलर या ब्लैक एंड वाइट हो सकता है। 80% फेस विजिबल होना चाहिए। कान दिखना चाहिए और बैकग्राउंड सफेद होना चाहिए। स्कैन किए गए फोटोग्राफ का साइज 10 kb से लेकर 200 kb के बीच होना चाहिए। वहीं सिग्नेचर का साइज 10 kb से लेकर 50 kb के बीच होना चाहिए। सिग्नेचर फाइल में उम्मीदवार के नाम का पहला दो अक्षर होना चाहिए।

,मदद के लिए क्या करें?

एनटीए उम्मीदवारों की सहायता के लिए हेल्प डेस्क का गठन भी किया है। स्पष्टीकरण या परेशानी के लिए कैंडिडेट 011-40759000 या 011-69227700 पर संपर्क कर सकते हैं। cuet-ug@nta.ac.in पर ईमेल भी भेज सकते हैं।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews