ये हैं DU के टॉप 10 कॉलेज, लाखों छात्रों का सपना, कई कोर्स उपलब्ध, CUET UG स्कोर ने मिलेगा एडमिशन, यहाँ देखें लिस्ट 

डीयू में स्नातक पाठ्यक्रम के लिए रजिस्ट्रेशन प्रोसेस शुरू हो चुका है। कुछ कॉलेजों में एडमिशन लेने के लिए लंबी लाइन लगती है। इस साल सीयूईटी यूजी स्कोर से एडमिशन मिल रहा है। आइए जानें दिल्ली विश्वविद्यालय के टॉप कॉलेजों के नाम जानें-
top 10 agriculture colleges

AI Generated Image

दिल्ली यूनिवर्सिटी भारत के सबसे प्रतिष्ठित विश्वविद्यालयों में से एक है। इसमें हर साल लाखों छात्र दाखिला लेना चाहते हैं। यूजी और पीजी पाठ्यक्रमों में  एडमिशन लेने के लिए सीयूईटी परीक्षा को अनिवार्य कर दिया गया है। शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है। हालांकि अभी भी सीयूईटी यूजी के परिणाम (CUET UG 2025) घोषित नहीं किए गए हैं। डीयू के कुछ ऐसे कॉलेज है जो देश भर में अपने बेहतरीन शिक्षा और अपने अन्य सुविधाओं के लिए प्रसिद्ध है। एनआईआरएफ रैंकिंग में इनका स्थान काफी अच्छा है।

छात्रों की बड़ी संख्या को मैनेज करने के लिए दिल्ली विश्वविद्यालय को तीन  कैंपस में बांटा गया है, इसमें साउथ, नॉर्थ और ऑफ कैंपस शामिल हैं। कुछ ऐसे कॉलेज है जिन्हें पढ़ाई के लिए काफी अच्छा माना जाता है। हालांकि में दाखिला लेना भी आसान नहीं होता। टॉप स्कोर प्राप्त करने वाले लोगों को ही इन कॉलेजों में एडमिशन मिल पाता है। काउन्सलिंग में कई राउन्ड होते हैं। आइए जानें एनआईआरएफ रैंकिंग के हिसाब से डीयू के टॉप कॉलेज कौन-कौन से हैं?

ये हैं टॉप-3 कॉलेज (DU Top 10 Colleges)

हिंदू कॉलेज को डीयू का सबसे टॉप कॉलेज माना जाता है। इसकी एनआईआरएफ रैंकिंग 2024 एक है। इसके कुल 16 डिपार्टमेंट हैं, जो यूजी, पीजी, डिप्लोमा और सर्टिफिकेट कोर्स ऑफर करते हैं। इसकी स्थापना 1899 में की गई थी। दूसरे नंबर पर मिरांडा हाउस है, जिसकी एनआरआईएफ रैंकिंग दो है। तीसरे नंबर पर आत्माराम संतान धर्म कॉलेज है जिसकी एनआईआरएफ रैंकिंग पांच है।

टॉप 10 कॉलेजों की लिस्ट देखें 

  • हिंदू कॉलेज- एनआईआरएफ रैंकिंग 1
  • मिरांडा कॉलेज हाउस- रैंकिंग 2
  • आत्माराम संतान धर्म कॉलेज- रैंकिंग-5
  • किरोरी माल कॉलेज- रैंकिंग- 9
  • लेडीज श्री राम कॉलेज ऑफ़ फॉर वुमेन- रैंकिंग 10
  • हंसराज कॉलेज- एनआरआईएफ रैंकिंग 12
  • देशबंधु कॉलेज- एनआईआरएफ रैंकिंग 16
  • आचार्य नरेंद्र देव कॉलेज- एनआईआरएफ रैंकिंग 18
  • श्री राम कॉलेज ऑफ़ कॉमर्स- एनआईआरएफ रैंकिंग- 19
  • श्री वेंकटेश्वर कॉलेज- एनआरआईएफ रैंकिंग 21
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews