DU में लेना चाहते हैं एडमिशन? तो जान लें ये नए नियम, CUET UG रजिस्ट्रेशन के दौरान इन बातों का रखें ख्याल, ऐसे चुनें विषय

सीयूईटी यूजी के लिए रजिस्ट्रेशन कुछ दिनों में बंद होंगे। इसी बीच डीयू ने बीए और बीकॉम पात्रता के नियमों में बदलाव किया है। जिसकी जानकारी उम्मीदवारों को होनी चाहिए।
CUET PG 2026

AI Generated Image

सीयूईटी यूजी (CUET UG 2025) परीक्षा में प्राप्त स्कोर के आधार पर कई प्रतिष्ठित विश्वविद्यालयों में उम्मीदवारों का दाखिला होगा। इसमें यूनिवर्सिटी ऑफ दिल्ली (DU) भी शामिल हैं। आवेदन प्रक्रिया फिलहाल जारी है। कई छात्र डीयू ग्रेजुएशन करने की इच्छा रखते हैं। यदि भी इनमें से एक हैं तो एडमिशन के जुड़े नए नियमों को जरूर जान लें। उम्मीदवारों को सीयूईटी रजिस्ट्रेशन के दौरान कुछ बातों का ख्याल रखना होगा।

दरअसल, डीयू ने बीए और बीकॉम प्रवेश मानदंडों में बदलाव किया है। हाल ही में इस संबंध में नोटिस भी जारी किया था। जिसके मुताबिक छात्रों को बीए के लिए दो डोमेन और दो भाषाओं को चुन सकते हैं। एक भाषा और तीन डोमेन के संयोजन को भी चुन सकते हैं।

क्या है नियम?

  • इंग्लिग विषय के लिए दो कॉम्बिनेशन की अनुमति होगी, इसमें अंग्रेजी (सूची ए)+सूची बी से कोई भी 3 विषय और सूची ए से अंग्रेजी और एक अतिरिक्त भाषा+ सूची बी से कोई भी भाषा।  बता दें सूची ए में 14 भाषा विषय और सूची बी 22 डोमेन विशिष्ट विषयों को शामिल किया गया है।
  • डीयू ने विधि अध्ययन, उद्यमिता, इंजीनियरिंग ग्राफिक्स, शिक्षक प्रशिक्षण और भारत की ज्ञान परम्पराएं एवं प्रथाएं को सूची बी से हटा दिया गया है।
  • नियमों के तहत बीकॉम (ऑनर्स) के लिए गणित या अकाउंटेनसी और अन्य चयनित सीयूईटी विषयों का पढ़ना जरूरी है। कम्यूटर साइंस, मैथ्स या सांख्यिकी में बीएससी )ऑनर्स) के लिए गणित अनिवार्य है।
  • जैविक विज्ञान/प्राणी विज्ञान/वनस्पति विज्ञान में बीएससी (ऑनर्स) के भाषा के पेपर होना जरूरी है। हालांकि मेरिक की गणना बायोलॉजी, केमिस्ट्री और फिजिक्स के आधार पर होगी।

ऐसे चुनें सीयूईटी यूजी के लिए विषय

उम्मीदवारों को कम से कम एक भाषा चुनना होगा। अन्य सीयूईटी विषय विकल्प कक्षा 12वीं के विषयों के अनुरूप होने चाहिए। गलत सब्जेक्ट सिलेक्शन होने पर सीएसएएस डीयू 2025 के लिए एप्लीकेशन को अस्वीकार किया जा सकता है। फाइनल एडमिशन अधिकतम सीयूईटी यूजी स्कोर की गणना के बाद होगा।

ऐसे होगा डीयू में एडमिशन

सीयूईटी यूजी रिजल्ट जारी होने बाद सीएसएएस यूजी 2025 के लिए आवेदन शुरू होंगे। इसमें सीयूईटी आवेदन संख्या अनिवार्य होगा। कार्यक्रम विशिष्ट पात्रता का ख्याल रखें। GAP वर्ष के छात्र भी आवेदन कर सकत्र हैं। स्ट्रीम में बदलाव की अनुमति होगी, बस 12वीं से संबंधित विषयों को पढ़ने की अनुमति होगी।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews