आखिर कब घोषित होगा CUET UG 2025 रिजल्ट? सामने आई बड़ी अपडेट, नोट कर लें संभावित तारीख, ऐसे चेक करें स्कोर

सीयूईटी यूजी रिजल्ट का इंतजार लाखों छात्रों को है। देरी के कारण स्टूडेंट्स स्टेट और सेंट्रल यूनिवर्सिटी में एडमिशन को लेकर कन्फ्यूजन में है। परिणाम की घोषणा जल्द हो सकती है। आइए जानें कैसे स्कोर चेक करें?
cuet ug result 2025

AI Generated

सीयूईटी यूजी स्नातक पाठ्यक्रमों के लिए देश की सबसे बड़ी प्रवेश परीक्षाओं में से एक है। एग्जाम 3 जून को ही खत्म हो चुके हैं। 20 जून तक आपत्ति दर्ज करने का मौका अभ्यर्थियों को दिया गया था। अब लाखों उम्मीदवारों को रिजल्ट का इंतजार है। इसके आधार पर ही डीयू, बीएचयू और अन्य केन्द्रीय विश्वविद्यालयों में दाखिला मिलेगा। परिणाम को लेकर नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने अब तक कोई भी घोषणा आधिकारिक तौर पर नही की है। लेकिन पिछले वर्षों के रुझानों को देखने संभावित तारीख का अंदाजा लगाया जा रहा है।

अंदाजा लगाया जा रहा है कि कॉमन यूनिवर्सिटी एन्ट्रेंस टेस्ट-यूजी का परिणाम और अंतिम उत्तर कुंजी जून के अंतिम सप्ताह में जारी हो सकते हैं। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट cuet.nta.nic.in पर जाकर स्कोरकार्ड का पीडीएफ़ डाउनलोड कर पाएंगे। दर्ज की गई चुनौतियों के आधार पर फाइनल आन्सर-की जारी होगी, जिसके आधार पर रिजल्ट तैयार किया जाएगा।

पिछले साल कब घोषित हुए थे परिणाम? 

2024 में सीयूईटी यूजी परीक्षा 15 मई से 29 मई तक आयोजित हुई थी, रिजल्ट 30 जुलाई को घोषित हुए थे। वर्ष 2023 में परीक्षा 21 मई से 3 जून तक चली थी, परिणाम 15 जुलाई को घोषित हुए थे। वहीं 2022 में परीक्षा 15 जुलाई से 20 अगस्त तक हुई थी, एनटीए ने 15 सितंबर को स्कोरकार्ड जारी किए थे।

ऐसे डाउनलोड करें स्कोरकार्ड 

सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट cuet.nta.nic.in पर जाएं। होमपवज पर “CUET UG Scorecard 2025” के लिंक पर क्लिक करें। एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करके लॉग इन करें। जिसके बाद स्क्रीन पर रिजल्ट नजर आएगा। अंकों को चेक करें और रिजल्ट का पीडीएफ़ डाउनलोड करें। भविष्य के संदर्भ में उम्मीदवार इसका प्रिन्ट आउट निकाल कर भी अपने पास रख सकते हैं।

रिजल्ट के बाद क्या होगा?

सीयूईटी यूजी परिणाम घोषित होने के बाद सरकारी, प्राइवेट, स्टेट और डीम्ड यूनिवर्सिटी द्वारा काउन्सलिंग के लिए रजिस्ट्रेशन प्रोसेस हो जाएगा। पंजीकृत उम्मीदवारों को उनके स्कोर के आधार पर विभिन्न कॉलेजों और कोर्स में एडमिशन मिलेगा। बता दें कि दिल्ली विश्वविद्यालय ने आवेदन प्रक्रिया शुरू भी कर दी है। कुछ बदलाव भी हुए हैं। डीयू में पढ़ने की इच्छा रखने वाले छात्र आवेदन कर सकते हैं।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews