नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट-यूजी (CUET UG 2026) के लिए करेक्शन पोर्टल एक्टिव कर दिया है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट https://cuet.nta.nic.in/ पर जाकर आवेदन पत्र में सुधार कर सकते हैं। कुछ शर्तें भी लागू होंगी। इससे संबंधित नोटिस एनटीए ने जारी किया है, जिसमें जुरु दिशानिर्देश बताए गए हैं।
सभी उम्मीदवारों को आवेदन में दी गई जानकारी को सत्यापित करने का निर्देश दिया है। डेडलाइन खत्म होने के बाद किसी भी स्थिति में सुधार का दूसरा मौका नहीं दिया जाएगा। हेल्प डेस्क का गठन भी किया गया है। मदद के लिए उम्मीदवार 011-4075900 पर संपर्क कर सकते हैं। cuet-ug.nta.ac.in पर ईमेल भी भेज सकते हैं। अपडेट के लिए नियमित तौर पर आधिकारिक वेबसाइट विजिट करते रहने की सलाह दी जाती है।
क्या बदल सकते हैं और क्या नहीं?
उम्मीदवार को मोबाइल नंबर, ईमेल ऐड्रेस, पता, इमरजेंसी कांटेक्ट डिटेल और फोटोग्राफ में बदलाव की अनुमति नहीं होगी। उम्मीदवार का नाम/ माता का नाम/पिता का नाम इनमें से केवल एक में ही बदलाव किया जा सकता है। कक्षा दसवीं और बारहवीं से संबंधित जानकारी में बदलाव की अनुमति होगी। उम्मीदवार अपने परमानेंट और प्रेजेंट ऐड्रेस के आधार पर शहर सूचना से एग्जाम सिटी सिलेक्शन और माध्यम में बदलाव कर सकते हैं।
जिन उम्मीदवारों ने पहले से दिल्ली को एग्जामिनेशन सिटी के तौर पर चुना था, अब वे दिल्ली/एनसीआर को एग्जामिनेशन सिटी के तौर पर चुन सकते हैं। इसके अलावा जन्मतिथि, जेंडर, कैटेगरी, सब-कैटिगरी और हस्ताक्षर में भी सुधार कर सकते हैं। डोमेन सब्जेक्ट, लैंग्वेज और जनरल एप्टीट्यूड टेस्ट से संबंधित बदलाव भी उम्मीदवार कर सकते हैं। आधार से जुड़ी जानकारी में भी बदलाव किया जा सकता है। इसके अलावा सब्जेक्ट्स विषयों में भी संशोधन की अनुमति दी जाएगी। जरूरत पड़ने पर उम्मीदवारों शुल्क का भुगतान भी करना पड़ सकता है।
मई में होगी परीक्षा?
सीयूईटी यूजी परीक्षा का आयोजन देश भर के विभिन्न शहरों में कुल 13 भाषाओं में होगा। एग्जाम 11 मई से लेकर 31 मई के आयोजित किया जाएगा। प्रत्येक उम्मीदवार को कुल पांच विषयों को चुनने की अनुमति दी गई है। परीक्षा की अवधि 60 मिनट होगी। प्रत्येक टेस्ट पेपर में 50 प्रश्न पूछे जाएंगे। सभी प्रश्न अनिवार्य होंगे। सही उत्तर पर पांच अंक मिलेंगे। वहीं प्रत्येक गलत उत्तर पर एक अंक की कटौती की जाएगी। आवेदन प्रक्रिया 3 जनवरी से लेकर 4 फरवरी तक जारी थी। भुगतान की अंतिम तारीख 7 फरवरी 2026 निर्धारित की गई थी।
यहाँ देखें नोटिस




