CUET UG 2026 पर बड़ी अपडेट, NTA ने जारी अहम नोटिस, अभ्यर्थी जल्द सुधार लें ये गलतियाँ

सीयूईटी यूजी आवेदन के दौरान एनटीए ने फोटो-आईडी मिसमैच का मामला देखा है। जिसमें सुधार का मौका भी अभ्यर्थियों को दे रहा है। यह सुविधा निर्धारित समय सीमा के लिए उपलब्ध रहेगी। 
CUET UG 2026 Result

सीयूईटी यूजी (CUET UG 2026) को लेकर नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने 7 अप्रैल को महत्वपूर्ण नोटिस जारी किया है। उम्मीदवारों के लिए दस्तावेजों और फोटोग्राफ से संबंधित कुछ दिशानिर्देशों को पालन करना होगा। एनटीए ने नोटिस में बताया कि ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया सफलतापूर्वक समाप्त हो गई है। लेकिन यह देखा गया कि कुछ उम्मीदवारों ने आधार के अलावा अन्य आईडेंटिटी प्रूफ डॉक्यूमेंट्स का इस्तेमाल करके पंजीकरण किया है। वहीं कुछ मामलों में उम्मीदवारों द्वारा कैप्चर किए गए लाइव फोटोग्राफ यूआइडीएआइ पर उपलब्ध रिकॉर्ड से मैच नहीं होते हैं।

ऐसे उम्मीदवारों को एनटीए ने अपनी पहचान वेरीफाई करने का मौका दिया है। अभ्यर्थी अपने स्कूल या कॉलेज के प्रिंसिपल या हेड मास्टर से सत्यापित साइन किए गए हालिया फोटोग्राफ को स्व प्रमाणित सर्टिफिकेट अपलोड कर सकते हैं। यदि प्रिंसिपल या हेड मास्टर उपलब्ध नहीं  हैं तो उम्मीदवार किसी क्लास-1 गजेटेड ऑफिसर जैसे कि तहसीलदार, रेवेन्यू ऑफिसर, एसडीएम, डीएम और इंडियन एंबेसी क्लास-1 गजेटेड ऑफीसर में से किसी एक से फोटोग्राफ सत्यापित करवा सकते हैं।

10 अप्रैल तक एक्टिव रहेगा करेक्शन पोर्टल 

यह सुविधा 7 अप्रैल से लेकर 10 अप्रैल तक ही उपलब्ध रहेगी। उम्मीदवार रजिस्टर ईमेल आईडी पर नोटिस में दिए गए लिंक से पीडीएफ फॉर्मेट में सही तरह से साइन किया हुआ सर्टिफिकेट अपलोड कर सकते हैं। इसके अलावा अभ्यर्थियों को परीक्षा के दिन फिजिकल सत्यापन के लिए परीक्षा केंद्रों पर एक प्रिंटेड कॉपी भी दिखानी होगी।

मई में होगी परीक्षा, पेपर-वाइज शेड्यूल जल्द

सीयूईटी यूजी के लिए आवेदन प्रक्रिया 3 जनवरी से लेकर 4 फरवरी तक जारी थी। शुल्क भुगतान के लिए पोर्टल 7 फरवरी तक एक्टिव था। परीक्षा 11 मई से लेकर 31 मई तक भारत और विदेशों में स्थित विभिन्न शहरों आयोजित होगी। इसमें प्राप्त स्कोर के आधार पर उम्मीदवारों को स्नातक पाठ्यक्रमों के लिए देशभर के विभिन्न सेंट्रल, स्टेट, प्राइवेट और डीम्ड यूनिवर्सिटी में दाखिला मिलेगा। इस साल प्रतिभागी संस्थाओं की संख्या 240 से भी अधिक है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews