CUET UG 2026 को लेकर NTA ने जारी किया अहम नोटिस, 5 मई तक जमा करें स्क्राइब डिटेल

सीयूईटी यूजी स्क्राइब डिटेल जमा करने के लिए पोर्टल एक्टिव कर दिया गया है। लॉग इन क्रेडेंशियल दर्ज करने उम्मीदवार रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। एडमिट कार्ड जल्द ही उपलब्ध होंगे। 11 मई से परीक्षा शुरू होगी। 
CUET UG 2026 Result

सीयूईटी यूजी (CUET UG 2026) को लेकर बड़ी अपडेट सामने आई है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने PwD/PwBD उम्मीदवारों के लिए अहम नोटिस जारी किया है। स्क्राइब डीटेल्स  जमा करने के लिए पोर्टल एक्टिव कर दिया गया है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट  https://cuet.nta.nic.in/ पर जाकर स्क्राइब के लिए रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। इसके लिए एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करके लॉग इन करने की जरूरत पड़ेगी।

डिस्क्राइब डिटेल्स के लिए पोर्टल 5 मई 2026 रात 11:50 तक एक्टिव रहेगा। जिन भी उम्मीदवारों से इस सुविधा को सेलेक्ट किया है, उन्हें समय रहते पंजीकरण करने की सलाह दी जाती है।  मदद के लिए उम्मीद एनटीए के हेल्पडेस्क का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। इसके लिए 011-4075900 पर संपर्क करना होगा। cuet-ug@nta.ac.in पर ईमेल भेज सकते हैं।

ऐसे करें स्क्राइब के लिए पंजीकरण 

  1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  2. होम पेज पर “रजिस्टर फॉर स्क्राइब डिटेल्स’ के लिंक पर क्लिक करें।
  3. स्क्रीन पर लॉगिन पेज खुलेगा। यहां एप्लीकेशन नंबर ,पासवर्ड और कैप्चा कोड दर्ज करें।
  4. स्क्राइब ऑप्शन को चुनें और जरूरी जानकारी दर्ज करें।
  5. डिटेल्स जमा करने के बाद भी एप्लीकेशन फॉर्म को चेक करें।
  6. भविष्य के संदर्भ में कंफर्मेशन पेज को डाउनलोड कर लें।

परीक्षा शहर को लेकर भी अपडेट

कई उम्मीदवारों को सीयूईटी यूजी के लिए परीक्षा केंद्र सिलेक्ट किए गए शहरों से दूर अलॉट किए गए हैं। जिसकी जानकारी एनटीए को मिली है। इसे लेकर एनटीए ने स्पष्टीकरण जारी किया है। एजेंसी ने कहा कि, “ऐसे स्थिति मुख्य रूप से कुछ शहरों में उम्मीदवारों की भारी संख्या और सीबीटी टेस्ट केंद्रों की सीमित उपलब्धता के कारण उत्पन्न हुई है। जिसकी समीक्षा जारी रही है। इसका समाधान जल्द ही निकल जाएगा।” उम्मीदवारों  धैर्य रखने की सलाह दी गई है। संबंधित अपडेट भी जल्द ही साझा किया जाएगा।

11 से 31 मई तक सीयूईटी यूजी 

परीक्षा का आयोजन 11 से लेकर 31 मई तक होने वाला है। शहर सुचना पर्ची जारी हो चुकी है। प्रवेश पत्र भी एनटीए जल्द जारी करेगा। जिसे लॉग इन क्रेडेंशियल दर्ज करके उम्मीदवार डाउनलोड कर पाएंगे। अपडेट के लिए नियमित तौर पर आधिकारिक वेबसाइट विजिट करते रहने की सलाह दी जाती है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews