CUET UG 2026 पर नई अपडेट, अभ्यर्थी चुन सकते हैं परीक्षा शहर और शिफ्ट, 7 मई तक मिलेगी सुविधा 

एनटीए ने सीयूईटी यूजी के लिए परीक्षा शहर, तारीख और शिफ्ट चुनने की सुविधा शुरू की है। संबंधित नोटिस भी जारी किया है। एग्जाम 11 मई से शुरू होने वाला है। प्रवेश पत्र भी उपलब्ध हो चुके हैं। 
CUET UG 2026

यूजी पाठ्यक्रमों के लिए कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (CUET UG 2026) का आयोजन 11 मई से लेकर 31 मई तक कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट मोड में होने वाला है।  जिसके लिए प्रवेश पत्र जारी कर दिए गए हैं। जनरल एप्टीट्यूड समेत को 37 विषय इसमें शामिल किए गए हैं। छात्रों के हित में नई सुविधा शुरू की है। जिन उम्मीदवारों को ऑनलाइन एप्लीकेशन में दी गई पसंद के अलावा कोई दूसरा एग्जामिनेशन सिटी अलॉट किया गया है, अपने सब्जेक्ट कांबिनेशन के स्लॉट की उपलब्धता के हिसाब से परीक्षा राज्य/शहर/तारीख/शिफ्ट में बदलाव का ऑप्शन चुन सकते हैं।

आधिकारिक नोटिस के मुताबिक यह सुविधा 7 मई 2026 रात 11:50 तक ही उपलब्ध रहेगी। एनटीए ने स्पष्ट किया है कि कम स्टॉल होने की वजह से सीट अपने-आप बांटे जाएंगे। जो भी उम्मीदवार इस सुविधा का इस्तेमाल करेंगे, उन्हें सही समय पर संशोधित प्रवेश पत्र जारी कर दिया जाएगा। जो उम्मीदवार इसका इस्तेमाल नहीं करेंगे, उन्हें पहले से दिए गए परीक्षा राज्य, शहर, शिफ्ट और तारीख में एग्जाम देना होगा। अपडेट के लिए छात्रों को नियमित तौर पर आधिकारिक वेबसाइट https://cuet.nta.nic.in/ विजिट करते रहने की सलाह दी जाती है।

79% छात्रों को उनकी पहली एग्जाम सिटी चॉइस अलॉट 

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने बताया कि सीयूईटी यूजी के लिए इस साल 15 लाख 68 हजार 866 उम्मीदवारों ने पंजीकरण किया है। जिनमें से 96.6 प्रतिशत छात्रों को उनके द्वारा पसंद किए गए शहरों में से किसी एक में ही परीक्षा केंद्र आवंटित किए गए हैं। 79 प्रतिशत छात्रों को उनकी पहली च्वाइस अलॉट की गई है।  वहीं 3.4% उम्मीदवार ही ऐसे हैं, जिन्हें लोकेशन उनकी पसंद से अलॉट नहीं किए गए हैं।

प्रभावित छात्रों के लिए ही रिलोकेशन विंडो ओपन किया गया है। जो भी उम्मीदवारी रि-लोकेशन चाहते हैं, उन्हें जल्द से जल्द आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर परीक्षा केंद्र और समय चुनने की सलाह दी जाती है। क्योंकि शहर “पहले आओ पहले पाओ” के आधार पर अलॉट किए जाएंगे।

ऐसे चुनें एग्जाम सिटी और शिफ्ट 

  1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  2. होम पेज पर रिवाइज्ड एग्जाम स्टेट/ सिटी/डेट या शिफ्ट सिलेक्शन के लिंक पर क्लिक करें।
  3. लॉगिन पेज खुलेगा। यहां एप्लीकेशन नंबर, पासवर्ड और कैप्चा कोड दर्ज करें।
  4. इसके बाद परीक्षा शहर तारीख को सेलेक्ट करें और आवेदन पत्र को जमा करें।
  5. जरूरत पड़ने पर उम्मीदवार हेल्प डेस्क का इस्तेमाल “011-40759000/ cuet-ug@nta.ac.in” कर सकते हैं।
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews