CUET UG 2026 पर बड़ी अपडेट, NTA ने जारी किया अहम नोटिस, आवेदन की तारीख आगे बढ़ी  

सीयूईटी यूजी 2026 के लिए आवेदन की अंतिम तारीख आगे बढ़ा दी गई है। यह कदम एनटीए ने उम्मीदवारों द्वारा प्राप्त अनुरोध को देखते हुए उठाया है। आइए जानें उम्मीदवार कब तक रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं और करेक्शन पोर्टल कब खुलेगा?
CUET UG 2026 Result

कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेस टेस्ट-अंडर ग्रेजुएट (CUET UG 2026) को लेकर बड़ी अपडेट सामने आई है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने महत्वपूर्ण नोटिस जारी किया है। रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन आगे बढ़ा दी गई है। अभ्यर्थी ऑनलाइन आधिकारिक वेबसाइट https://cuet.nta.nic.in/ पर जाकर 4 फरवरी 2026 तक आवेदन कर सकते हैं। इससे पहले पंजीकरण की अंतिम तारीख 30 जनवरी 2026 थी।

एनटीए द्वारा जारी नोटिस के मुताबिक शुल्क भुगतान की अंतिम तारीख 7 फरवरी है, जो पहले 31 जनवरी 2026 थी। करेक्शन पोर्टल अब 9 से लेकर 11 फरवरी तक एक्टिव रहेगा। पहले उम्मीदवार आवेदन पत्र में सुधार का मौका 2 से 4 फरवरी तक मिलने वाला था। एनटीए ने अपडेट के लिए उम्मीदवारों को नियमित तौर पर आधिकारिक वेबसाइट विजिट करते रहने की सलाह दी है।

कब होगी परीक्षा?

सीयूईटी यूजी का आयोजन कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT) मोड में देशभर के विभिन्न शहरों में 11 से लेकर 31 मई 2026 तक होगा। कुल 37 विषयों की परीक्षा होगी। इसमें 13 भाषा, 23 डोमेन-स्पेसिफिक सब्जेक्ट और एक जनरल एप्टिट्यूड टेस्ट शामिल हैं। एग्जाम 13 भाषाओं में आयोजित होगा। प्रत्येक टेस्ट पेपर में 50 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे। इसकी अवधि 60 मिनट होगी। प्रत्येक प्रश्न 5 अंक का होगा। गलत उत्तर पर एक अंक मिलेंगे।

इतनी है फीस 

जनरल कैटेगरी के उम्मीदवार 3 टेस्ट पेपर्स के लिए 1000 रुपये शुल्क का भुगतान करना होगा। प्रत्येक अतिरिक्त पेपर के लिए फीस 400 रूपये है। ओबीसी-एनसीएल/ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों के लिए फीस 900 रुपये है, अतिरिक्त पेपर के लिए फीस 375 रुपये है। एससी/एसटी/PwBD/ट्रांसजेंडर कैटेगरी के उम्मीदवारों के लिए फीस 800 रुपये है, अतिरिक्त पेपर के लिए शुल्क 350 रुपये है।

ऐसे करें रजिस्ट्रेशन 

  1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  2. “CUET UG 2026 रजिस्ट्रेशन” लिंक पर क्लिक करें।
  3. “न्यू रजिस्ट्रेशन” के ऑप्शन को चुनें। दिशानिर्देशों को पढ़ें और जरूरी जानकारी दर्ज करके पंजीकरण प्रक्रिया पूरी करें।
  4. रजिस्टर्ड ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर पर एप्लिकेशन नंबर और पासवर्ड प्राप्त होगा।
  5. इसे दर्ज करके लॉग इन करें। आवेदन पत्र को भरें।
  6. फोटोग्राफ, हस्ताक्षर और जरूरी दस्तावेजों को अपलोड करें।
  7. एप्लिकेशन फॉर्म को जमा करें। शुल्क का भुगतान करें।
  8. कन्फर्मेशन पेज को डाउनलोड कर लें।
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews