CUET UG 2026 पर बड़ी अपडेट, NTA ने जारी किया अहम नोटिस, 19 अप्रैल तक अभ्यर्थी पूरा कर लें ये काम

सीयूईटी यूजी के लिए चुने गए विषयों में बदलाव का मौका एनटीए ने दिया है। यह सुविधा निर्धारित समयसीमा के लिए उपलब्ध रहेगी। परीक्षा मई में होने वाली है। 
CUET UG 2026 Result

कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट-यूजी (CUET UG 2026) को लेकर नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने अहम नोटिस जारी किया है। विषयों में बदलाव के लिए पोर्टल एक्टिव कर दिया गया है। यह सुविधा 17 से लेकर 19 अप्रैल रात 11:50 बजे तक उपलब्ध रहेगी। इसीलिए एनटीए ने सलाह दी कि अभ्यर्थी समय रहते अपने फाइनल किए जाने वाले विषयों को ध्यान से रिव्यू करें और यह सुनिश्चित करें कि सारी डिटेल्स सही है।

एनटीए को अभ्यर्थियों की ओर से सब्जेक्ट्स अपडेटेशन से अनुरोध मिले। ताकि वे अपनी पसंद की यूनिवर्सिटी में एडमिशन के लिए पात्र हो सके। इन अनुरोधों को ध्यान में रखते हुए विषयों को अपडेट करने के लिए पोर्टल को सक्रिय करने का फैसला लिया गया। किस प्रकार की समस्या के लिए उम्मीदवार हेल्प डेस्क का इस्तेमाल कर सकते हैं।

आवेदन प्रक्रिया 3 से लेकर 26 जनवरी तक जारी थी। शुल्क भुगतान का आखिरी मौका 31 जनवरी 2026 था। जिसके बाद रजिस्ट्रेशन की तारीख 4 फरवरी तक बढ़ा दी गई थी। वहीं शुल्क भुगतान का मौका 7 फरवरी तक दिया गया थ।  कैंडिडेट से मिले रिप्रेजेंटेशन के जवाब में रजिस्ट्रेशन विंडो 23 फरवरी से 26 फरवरी तक फिर से खोला गया था।

कब होगी परीक्षा?

सीयूईटी यूजी परीक्षा का आयोजन 11 से लेकर 31 मई 2026 तक हो सकता है। सब्जेक्ट वाइज शेड्यूल जल्द ही उपलब्ध होगा। परीक्षा 13 माध्यमों में भारत और विदेश में स्थित अलग-अलग शहरों में आयोजित की जाएगी। इसके आधार पर अंडर ग्रेजुएट पाठ्यक्रमों में के लिए सेंट्रल यूनिवर्सिटी, स्टेट, प्राइवेट और अन्य प्रतिभागी संस्थानों में दाखिला मिलेगा। कुल 37 विषय इसमें शामिल किए गए हैं। जिसमें 23 डोमेन स्पेसिफिक सब्जेक्ट और एक जनरल एप्टीट्यूड टेस्ट शामिल हैं।

सीयूईटी यूजी एग्जाम पैटर्न 

परीक्षा का आयोजन कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट मोड में किया जाएगा। प्रत्येक टेस्ट पेपर में 50 प्रश्न पूछे जाएंगे, सभी महत्वपूर्ण होंगे। प्रत्येक टेस्ट पेपर की अवधि 60 मिनट होगी। प्रत्येक सही उत्तर पर पांच अंक मिलेंगे। वहीं गलत उत्तर के लिए एक अंक की नेगेटिव मार्किंग का प्रावधान होगा। PwBD उम्मीदवारों को 20 मिनट का अतिरिक्त समय भी दिया जाएगा। शहर सूचना पर्ची जल्द ही जारी हो सकती है। इसीलिए उम्मीदवारों को नियमित तौर पर आधिकारिक वेबसाइट विजिट करते रहने की सलाह दी जाती है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews