DAVV Indore : देवी अहिल्या यूनिवर्सिटी को मिलेगी आधुनिक रिसर्च सेंटर की सौगात, इसी साल अप्रैल-मई में स्कूल ऑफ आयुष के लिए शुरू हो जाएगा रिसर्च सेंटर

DAVV Indore : देवी अहिल्या यूनिवर्सिटी को मिलेगी आधुनिक रिसर्च सेंटर की सौगात, इसी साल अप्रैल-मई में स्कूल ऑफ आयुष के लिए शुरू हो जाएगा रिसर्च सेंटर

DAVV Indore : इंदौर की सबसे चर्चित यूनिवर्सिटी देवी अहिल्या यूनिवर्सिटी (DAVV) को जल्द ही एक बड़ी सौगात मिलने वाली है। दरअसल इसके लिए डीएवीवी द्वारा रिसर्च सेंटर के लिए स्कूल ऑफ फॉर्मेसी में जगह देने का प्रस्ताव दिया गया है। अब फॉर्मेसी विभाग का निरीक्षण करने के लिए केंद्रीय होम्याेपैथी अनुसंधान परिषद के डिप्टी डायरेक्टर जनरल डॉ. सुनील रामटेके 2 मार्च काे इंदाैर आने वाले है।

प्रोजेक्ट के लिए 12 एकड़ जमीन उपलब्ध:

दरअसल पिछली बैठक में हुए निर्णय के अनुसार बड़ा बांगड़दा स्थित जमीन पर स्कूल ऑफ आयुष बनाने के लिए शुरूआती बजट 7 कराेड़ रुपए का मंजूर हुआ है। वहीं अब इसके लिए भी जमीन का जायजा किया जाना है। जानकारी के अनुसार डीएवीवी के पास इस प्रोजेक्ट के लिए 12 एकड़ जमीन उपलब्ध है। वहीं इसी साल अप्रैल-मई तक रिसर्च सेंटर बनाने की प्रक्रिया शुरू की जा सकती है। लेकिन इसके लिए पहले डॉ. सुनील रामटेके 2 मार्च काे खंडवा राेड स्थित तक्षशिला परिसर के बाकी विभाग का भी निरिक्षण करेंगे और देखेंगे की यूनिवर्सिटी अपने टीचिंग विभागाें काे कैसे और कितनी गंभीरता से संचालित कर रही है।

रिसर्च सेंटर में क्या होंगी सुविधाएं :

जानकारी के अनुसार इस रिसर्च सेंटर में केंद्रीय होम्याेपैथी अनुसंधान परिषद की तरफ से होम्याेपैथी डॉक्टर्स नियुक्त किए जाने है। इसके साथ ही स्टाफ में भी बढ़ोतरी की जाएगी। वहीं होम्याेपैथी दवाइयों‌ और रिसर्च के लिए तमाम सुविधाएं उपलब्ध करवाना भी एक बड़ा मकसद है। जानकारी के अनुसार इस रिसर्च सेंटर में लैब, फर्नीचर व अन्य सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाएंगी। वहीं इसमें रिसर्च से जुड़ी किताबें, जनरल्स भी माैजूद रहेंगे। दरअसल इसके लिए 7 कराेड़ का बजट मंंजूर किया गया है, जिसे अब 70 कराेड़ के लिए आयुष मंत्रालय काे प्रस्ताव भेजा जाएगा।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews