सीबीएसई का बड़ा फैसला, 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा के मार्किंग सिस्टम में बदलाव, रिजल्ट में नहीं मिलेगा डिवीजन और डिस्टिंक्शन

cbse board exam 2024

CBSE Baord Exam: केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने रिजल्ट से जुड़ी वर्षों पुरानी परंपरा खत्म कर दी है। अब 10वीं और 12वीं के परीक्षाओं में डिवीजन, परसेंटेज और डिस्टिंक्शन नहीं मिलेगा। रिजल्ट में सभी विषयों में प्राप्त अंकों को दर्शाया जाएगा। इस संबंध में सीबीएसई ने नोटिस भी जारी किया है। बता दें कि सीबीएसई पहले से ही मेरिट लिस्ट को बंद कर चुका है।

सीबीएसई ने नोटिस में क्या कहा?

नोटिस के मुताबिक दसवीं और बारहवीं कक्षा के परसेंटेज की गणना के लिए मानदंड बताने के लिए विभिन्न व्यक्तियों ने सीबीएसई को अनुरोध किया। इसलिए बोर्ड द्वारा परीक्षा उप-नियमों के अध्याय-7 की उप-धारा 40.1 (i) के तहत कोई समग्र विभाजन (No Overall Division)/भेद (Distinction)/ समुच्चय (Aggregate) न देने का निर्णय लिया गया है। परसेंटेज को कैलकुलेट करने और घोषित करने की जिम्मेदारी सीबीएसई की नहीं होगी। नोटिस के मुताबिक यदि कोई छात्र पाँच से अधिक विषयों को चुनता है तो 5 बेस्ट विषयों को चुनने की जिम्मीदरी एडमिशन लेने वाले संस्थान या इंप्लॉयर की होगी। इसका मतलब रिजल्ट में अब छात्र का नाम, रोल नंबर, विषय का नाम, अंक, कुल प्राप्त अंक और स्कूल का नाम ही रहेगा।

जल्द जारी होगा बोर्ड परीक्षा का टाइम-टेबल

सीबीएसई बोर्ड 10वीं और 12वीं परीक्षाएं 15 फरवरी 2024 से शुरू होकर 10 अप्रैल 2024 तक चलेंगे। जल्द ही बोर्ड डेटशीट भी जारी कर सकता है। इस सप्ताह टाइम-टेबल जारी होने की संभावना हैसीबीएसई बोर्ड 10वीं और 12वीं परीक्षाएं 15 फरवरी 2024 से शुरू होकर 10 अप्रैल 2024 तक चलेंगे। जल्द ही बोर्ड डेटशीट भी जारी कर सकता है। इस सप्ताह टाइम-टेबल जारी होने की संभावना है। हालांकि इस संबंध में बोर्ड ने कोई घोषणा अब तक नहीं की है। अभ्यर्थी ऑफिशियल वेबसाइट cbse.gov.in और cbseacademic.nic.in पर जाकर परीक्षा का शेड्यूल डाउनलोड कर पाएंगे।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews