DU का पीजी एडमिशन शेड्यूल जारी, जानें रजिस्ट्रेशन और एलोकेशन प्रोसेस

DU admission schedule

DU Admission 2023: दिल्ली यूनिवर्सिटी के पीजी कोर्सेज में एडमिशन से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। यूनिवर्सिटी की ओर से CSAS पोर्टल पर पोस्ट ग्रेजुएशन प्रोग्राम में एंट्री लेने के लिए रजिस्ट्रेशन प्रोसेस शुरू कर दी गई है। जो छात्र इसके लिए पंजीकरण करवाना चाहते हैं उन्हें 10 अगस्त तक का समय दिया गया है। प्रवेश के लिए ऑफिशियल वेबसाइट admission.uod.ac.in पर छात्रों को अपना रजिस्ट्रेशन कराना होगा।

कब जारी होगी लिस्ट

यूनिवर्सिटी की ओर से जो जानकारी दी गई है उसके मुताबिक पहली एलोकेशन लिस्ट 17 अगस्त को शाम 5 बजे जारी की जाएगी। एलोकेटेड लिस्ट को स्वीकार करने के लिए उम्मीदवारों के पास 20 अगस्त तक का समय होगा और भुगतान की अंतिम तिथि 22 अगस्त होगी।

दूसरी लिस्ट 25 अगस्त को जारी होगी इसका समय भी शाम 5 बजे रखा गया है और स्वीकार करने के लिए 28 अगस्त तक का समय दिया गया है। इसके लिए शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि 30 अगस्त है।

31 अगस्त शाम 5 बजे से 1 सितंबर शाम 5 बजे तक एमआई एंट्री प्रोसेस खुली रहेगी। तीसरी लिस्ट 4 सितंबर को जारी होगी जिसे 7 सितंबर तक स्वीकार किया जा सकता है। तीन राउंड के बाद भी अगर खाली सीटों की अवेलेबिलिटी रहती है, तो उस आधार पर अगले राउंड की घोषणा की जाएगी। डीयू की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक पोस्ट ग्रेजुएशन की क्लासेस 1 सितंबर से शुरू होगी।

शुरू हुआ बीटेक कोर्स

दिल्ली यूनिवर्सिटी में इस साल बीटेक के कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग, कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रॉनिक और इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग का कोर्स शुरू करने का फैसला लिया गया है। इन सभी के लिए 120 120 सीटें निर्धारित की गई हैं जिन पर अभ्यर्थियों को प्रवेश मिलेगा।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews