Exam Calendar: दिसंबर में आयोजित होंगी ये 12 बड़ी परीक्षाएं, नोट कर लें तारीख, देखें लिस्ट

दिसंबर में कई परीक्षाओं का आयोजन होने वाला है। इस सूची में एसएससी सीपीओ और यूजीसी नेट शामिल हैं। इसके अलावा बैंकिंग और रेलवे एग्जाम भी होंगे। आइए जानें कब कौन-सी परीक्षा होगी? 
Exam Calendar December 2025

दिसंबर का महीना अभ्यर्थियों के लिए जरूरी होने वाला है। कई बड़ी और महत्वपूर्ण परीक्षाएं (Exam Calendar December 2025) होंगी। तिथि भी कन्फर्म हो चुकी है। फिलहाल आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा चल रही है, जिसका समापन 16 जनवरी 2026 को होगा। इसके अलावा रेलवे आरआरबी एनटीपीसी यूजी सीबीटी-2 का आयोजन भी होने वाला है। इसकर अलावा एनटीए, एसएससी और यूपीएससी की परीक्षाएं भी होने वाली है।

कर्मचारी चयन आयोग दिसंबर में तीन परीक्षाओं का आयोजन करने जा रहा है। कम्बाइन्ड हिंदी ट्रांसलेटर पेपर 2 का आयोजन 14 दिसंबर 2025 को होने वाला है। दिल्ली पुलिस परीक्षा कांस्टेबल (ड्राइवर) पुरुष उम्मीदवारों के लिए परीक्षा 16 और 17 दिसंबर को आयोजित की जाएगी। कांस्टेबल एग्जीक्यूटिव महिला और पुरुष उम्मीदवारों के लिए परीक्षा का आयोजन 18 दिसंबर से लेकर 6 जनवरी तक होने वाला है।

यूपीएससी की परीक्षाएं

यूपीएससी भी साल 2025 के आखिरी महीने में कई परीक्षाएं आयोजित करेगा। इंडियन फॉरेस्ट सर्विस मुख्य परीक्षा 16 दिसंबर को होने वाली है। वहीं एसओ/स्टेनो एलडीसी परीक्षा 13 दिसंबर 2025 को आयोजित की जाएगी।

आरआरबी एनटीपीसी परीक्षा 

रेलवे भर्ती बोर्ड आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी 2 का आयोजन 22 दिसंबर 2025 को करने वाला है। चार दिन पहले एडमिट कार्ड जारी किए जाएंगे। वहीं 10 दिन पहले एग्जाम सिटी स्लिप उपलब्ध होगी। रेलवे भर्ती बोर्ड के किसी भी क्षेत्रीय वेबसाइट पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं। इसमें शामिल होने की अनुमति होगी।

लॉ कोर्स एंट्रेस एग्जाम 

कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट का आयोजन 7 दिसंबर 2025 को होने वाला है। इसमें प्राप्त स्कोर के आधार पर उम्मीदवारों का दाखिला यूजी और पीजी लॉ पाठ्यक्रमों में होगा। एडमिट कार्ड जारी हो चुके हैं। इसके अलावा 14 दिसंबर को ऑल इंडिया लॉ एंट्रेंस टेस्ट परीक्षा का आयोजन होने वाला है, जिसके लिए नेशनल यूनिवर्सिटी दिल्ली ने प्रवेश पत्र जारी कर दिए हैं।

यहाँ दिसंबर में आयोजित होने वाली परीक्षाओं की लिस्ट 

  •  2 से 4 दिसंबर-CCRAS फेज-2 परीक्षा
  • 6, 7, 13 और 14 दिसंबर-आईबीपीएस आरआरबी ऑफिस असिस्टेंट परीक्षा
  • 7 दिसंबर-CLAT 2026
  • 13 दिसंबर- यूपीएससी एसओ/स्टेनो एलडीसी परीक्षा और ईएमआरएस परीक्षा
  • 14 दिसंबर- एआईएलईटी 2026/एसएससी सीएचटी परीक्षा
  • 16 दिसंबर- यूपीएससी आईएफएस मेंस
  • 16 से 18 दिसंबर- एसएससी सीपीओ कांस्टेबल परीक्षा
  • 22 दिसंबर- आरआरबी एनटीपीसी यूजी सीबीटी-2
  • नीट एसएस- 26 और 27 दिसंबर
  • 31 दिसंबर से लेकर 7 जनवरी- यूजीसी नेट 2025
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews