Exam Calendar: सीबीएसई सप्लीमेंट्री से लेकर RRB JE तक जुलाई में होंगी ये 11 बड़ी परीक्षाएं, यहाँ देखें लिस्ट

जुलाई में कई महत्वपूर्ण परीक्षाएं आयोजित होने वाली हैं। इस लिस्ट में यूपीएससी, एसएससी, रेलवे, एनटीए और सीबीएसई के एग्जाम शामिल हैं। तारीख घोषित कर दी गई है। आइए जानें कब कौन-सी परीक्षा होगी?
Exam Calendar september 2026

जुलाई का महीना छात्रों और भर्ती परीक्षा की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए बेहद महत्वपूर्ण होने वाला है। कई बड़ी परीक्षाएं आयोजित (July 2026 Exam Calendar) होने वाली है। सीबीएसई 12वीं सप्लीमेंटरी परीक्षा 28 जुलाई को आयोजित होगी। LOC जमा करने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। यूपीएससी की महीने CAPS (ACs) भर्ती परीक्षा आयोजित करने वाला है। वहीं एसएससी स्टेनोग्राफर ग्रेड-सी परीक्षा आयोजित करेगा।

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी 22 जून जालंधर के CT ग्रुप ऑफ इन्स्टिच्यूशन एग्जामिनेशन सेंटर पर शिफ्ट-1 की रद्द हुई यूजीसी नेट परीक्षा 5 जुलाई को होगी। इसके अलावा एनटीए ने दो अन्य बड़ी परीक्षाएं भी आयोजित करेगा। इस सूची में RRB की तीन परीक्षाएं शामिल हैं। इसके अलावा बीपीएससी, UPTET और HTET परीक्षा भी जुलाई में तय की गई है।

रेलवे की परीक्षाएं

जुलाई में रेलवे भर्ती बोर्ड तीन बड़ी भर्ती परीक्षाएं आयोजित करने वाला है। 2 जुलाई को आरआरबी जेई सीबीटी-2 का आयोजन होगा। सीबीटी-1 में चयनित उम्मीदवार इसमें शामिल हो सकते हैं। आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी-2 का आयोजन 10 जुलाई को होने वाला है। शहर सूचना पर्ची जारी हो चुकी है। स्टेज-1 में चयनित उम्मीदवारों को इसमें बैठने की अनुमति होगी। आरआरबी आइसोलेटेड कैटेगरी परीक्षा 14 और 15 जुलाई होगी। शहर सूचना पर्ची परीक्षा से 10 दिन पहले जारी ऑगओ।

NTA की परीक्षाएं

सीएसआईआर यूजीसी नेट परीक्षा की तारीख घोषित हो चुकी है। 17 और 18 जुलाई को दो शिफ्टों में परीक्षा आयोजित होगी। पहली शिफ्ट सुबह 9 बजे से लेकर दोपहर 12 बजे तक और दूसरी शिफ्ट दोपहर 3 बजे से लेकर शाम 6 बजे तक चलेगी। एनटीए ICAR AIEEA पीजी और AICE JRF/SRF परीक्षा का आयोजन 4 जुलाई को सीबीटी मोड में करना वाला है। 1 जुलाई को एडमिट कार्ड जारी हो चुके हैं।

जुलाई में आयोजित होने वाली परीक्षाओं की लिस्ट 

  1. आरआरबी जेई सीबीटी-2- 2 जुलाई
  2. HPTET- 4 और 5 जुलाई
  3. UPTET- 2, 3 और 4 जुलाई
  4. एसएससी ग्रेड सी स्टेनोग्राफर पार्ट-ए (सीबीई)- 4 जुलाई
  5. ICAR AIEEA पीजी- 4 जुलाई
  6. AICE JRF/SRF परीक्षा- 4 जुलाई
  7. आरआरबी एनटीपीसी ग्रेजुएट सीबीटी-2- 10 जुलाई
  8. आरआरबी आइसोलेटेड कैटेगरी परीक्षा- 14 और 15 जुलाई
  9. यूपीएससी CAPF परीक्षा- 19 जुलाई
  10. सीएसआईआर यूजीसी नेट जून सेशन- 17 और 18 जुलाई
  11. सीबीएसई सप्लीमेंट्री परीक्षा- 28 जुलाई
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews