CBSE News: सत्र 2024-25 के लिए पहला सीबीएसई एक्स्प्रेशन सीरीज शुरू, कक्षा 3-12 के छात्र लें पाएंगे भाग, नोटिस जारी

सीबीएसई ने नए सत्र की पहली एक्स्प्रेशन सीरीज शुरू कर दी है। जिसकी थीम "NEP 2020-A Vision For Developed India" है।
cbse news

CBSE News: सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन शैक्षणिक सत्र 2024-25 के लिए पहला सीबीएसई एक्सप्रेशन सीरीज (CBSE Expression Series) शुरू कर दिया है। इस संबंध में बोर्ड ने सभी स्कूलों को सर्कुलर जारी किया है। साथ ही छात्रों को विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित करने की सलाह दी है। इस बार एक्सप्रेशन सीरीज की थीम नई शिक्षा नीति 2020- विकसित भारत के लिए एक दृष्टिकोण (NEP 2020-A Vision For Developed India) है।

चार कैटेगरी में आयोजित होगा कार्यक्रम

छात्रों को कक्षा वार चार अलग-अलग कैटेगरी में बांटा गया है। सभी के लिए अलग-अलग टॉपिक घोषित किया गया है। कक्षा 3 से 5 के छात्रों को प्राइमरी कैटेगरी, 6 से 8 के छात्रों को मिडल, 9 से 10 के छात्रों को सेकेंडरी और 11 से 12 कक्षा के छात्रों को सीनियर सेकेंडरी कैटेगरी में रखा गया है। 

30 जून तक करें आवेदन

स्कूल लेवल एक्सप्रेशन सीरीज का आयोजन इन सभी टॉपिक पर 7 मई 2024 से लेकर 30 जून 2024 तक करेंगे। इसकी जानकारी छात्रों को देने का निर्देश सीबीएसई ने स्कूलों को दिया है। एक्सप्रेशन सीरीज के तहत निबंध/पैराग्राफ लेखन, पेंटिंग, कविता इत्यादि गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा जिसमें छात्र भाग ले पाएंगे। निबंध या पैराग्राफ हिंदी और इंग्लिश दोनों में लिखा जा सकता है।

स्कूलों को करना होगा ये काम

स्कूल प्रविष्टियों का मूल्यांकन पूरा करेंगे और प्रत्येक कैटेगरी से एक प्रविष्टि को सीबीएसई को प्रस्तुत करना होगा। मतलब स्कूलों को कुल 4 प्रविष्टियां प्रस्तुत करनी होगी। सभी प्रविष्टियां स्कूल के प्रमुख टीचर इंचार्ज के प्रमाण पत्र द्वारा समर्थित होनी चाहिए। स्कूल 1 जुलाई से लेकर 10 जुलाई तक एंड्रॉयड फोन का इस्तेमाल करके गूगल प्ले स्टोर पर उपलब्ध सीबीएसई एक्सप्रेशन सीरीज एप पर प्रविष्टियों को अपलोड करेंगे।

आगे की प्रक्रिया कैसी होगी

प्रत्येक प्रतिभागी को ऑनलाइन सर्टिफिकेट उनके रजिस्टर्ड ईमेल आईडी पर दिया जाएगा। प्रत्येक कैटेगरी की 10 बेस्ट प्रविष्टियों को चयनित किया सीबीएसई रीजन द्वारा चयनित किया जाएगा और नेशनल लेवल पर विजेता घोषित किया जाएगा। टॉप 3 का चयन एंट्रीज नेशनल लेवल पर किया जाएगा और इन्हें बुकलेट के रूप में संकलित कर सीबीएसई के वेबसाइट पर प्रदर्शित किया जाएगा। प्रतिभागी सीबीएसई एक्सप्रेशन सीरीज एप पर जाकर सर्टिफिकेट डाउनलोड कर पाएंगे।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews