ये हैं भारत के 5 सबसे कठिन कोर्स, एडमिशन मिलना आसान नहीं, 12वीं बाद बन सकते हैं बेहतर करियर ऑप्शन, देखें लिस्ट

कुछ ऐसे कोर्स हैं, जिन्हें काफी कठिन माना जाता है। दाखिला लेना मुश्किल होता है। इनकी पढ़ाई भी आसान नहीं होती है। ऐसे ही पाठ्यक्रमों के बारे में यहाँ बताया गया है?
NCERT free courses

AI Generated Image

Toughest Course in India: सीबीएसई समेत कई स्टेट बोर्ड परीक्षाएं खत्म हो चुकी हैं। नीट यूजी, सीयूईटी यूजी, जेईई एडवांस्ड जैसे महत्वपूर्ण प्रवेश परीक्षाएं नजदीक हैं। 12वीं के बाद छात्रों के पास कई करियर ऑप्शन होते हैं, लेकिन उन्हें समझ नहीं आता कि उनके लिए कौन-सा विकल्प बेहतर रहेगा। विषयों का चुनाव स्टूडेंट्स की रुचि और योग्यता पर निर्भर करता है।

ऐसे कई कोर्स है जिन्हें भारत में सबसे कठिन माना जाता है। इनमें दाखिला लेना भी कोई आसान काम नहीं होता। कठिन प्रतियोगिता से गुजरना पड़ता है। इसलिए इस पाठ्यक्रमों की जानकारी पहले से होना जरूरी है। इस लिस्ट में आर्किटेक्चर, लॉ, मेडिकल जैसे कोर्स शामिल हैं।

एमबीबीएस (MBBS)

एमबीबीएस को कठिन कोर्सेस की लिस्ट में शामिल किया है। नीट यूजी के जरिए में इस पाठ्यक्रम में दाखिला मिलता है। इसमें छात्रों को सर्जरी और मेडिसिन को लेलर क्लीनिकल ट्रेनिंग दी जाती है। इसके अलावा मरीजों के प्रति समर्पण के बारे में भी सिखाया जाता है।

चार्टर्ड अकाउंटेंसी (CA)

इस लिस्ट में सीए का कोर्स भी शामिल है। कॉमर्स वाले स्टूडेंट्स के लिए यह बेहतर ऑप्शन साबित हो सकता है। इस कोर्स में तीन स्तर होते हैं- फाउंडेशन, इंटर और फाइनल। सभी स्तर की परीक्षा कठिन होती है।

इंजीनियरिंग (B.Tech) 

बीटेक का कोर्स भी काफी कठिन होता है। जेईई मेंस और जेईई एडवांस्ड समेत कई प्रतियोगी परीक्षाओं के आधार पर देशभर के विभिन्न आईआईटी, एनआईटी और प्राइवेट इंजीनियरिंग संस्थानों में एडमिशन मिलता है। कंप्यूटर साइंस स्ट्रीम को सबसे कठिन माना जाता है।

एलएकबी (LLB) 

12वीं के बाद 5 वर्ष का इंटीग्रेटेड एलएलबी कोर्स किया जाता है। टॉप लॉ कॉलेज में एडमिट लेने के लिए CLAT समेत अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं में शामिल होना पड़ता है। इससे पूरा करने पर वकील और जज बना जा सकता है।

बैच्लर इन आर्किटेक्चर (B.Arch) 

भारत में आर्किटेक्चर को भी काफी कठिन माना जाता है। टॉप कॉलेज में जेईई मेंस और एनएटीए जैसे कठिन परीक्षाओं के आधार पर एडमिशन मिलता है। इस कोर्स में छात्रों को आर्किटेक्चर से संबंधित थ्योरी और टेक्निकल स्किल के बारे में पढ़ाया जाता है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews