Hindi News

फ्री में करें AI से जुड़े ये 12 ऑनलाइन कोर्स, IITs कर रहें ऑफर, स्वयं पोर्टल पर उपलब्ध, देखें लिस्ट

Published:
कई आईआईटी संस्थान आर्टिफ़िशियल इंटेलिजेंस से जुड़े कोर्स फ्री में ऑफर कर रहे हैं। ऑनलाइन पढ़ाई होगी। पाठ्यक्रमों की शुरुआत जुलाई में होने वाली है। एनरोलमेंट जारी है।  
फ्री में करें AI से जुड़े ये 12 ऑनलाइन कोर्स, IITs कर रहें ऑफर, स्वयं पोर्टल पर उपलब्ध, देखें लिस्ट

AI Generated Image

स्वयं पोर्टल पर आईआईटी, आईआईएम, सेंट्रल यूनिवर्सिटी समेत देशभर के प्रसिद्ध संस्थान विभिन्न विषयों से संबंधित अनेक कोर्स ऑफर करते हैं। यह भारत सरकार का ऑनलाइन एजुकेशन पोर्टल है। फ्री में पंजीकरण और पढ़ाई की सुविधा इस पोर्टल पर मिलती है। NPTEL के साथ मिलकर कई IITs ने आर्टिशियल इंटेलिजेंस से जुड़े नए कोर्स (Free AI Courses) लॉन्च लॉन्च किए हैं।

नेशनल प्रोगाम ऑफ टेक्नोलॉजी एनहांस लर्निंग (NPTEL) एमएचआरडी द्वारा बनाया गया एक प्रोजेक्ट है, जिसमें आईआईटी बॉम्बे, दिल्ली, कानपुर, खड़गपुर, मद्रास, गुवाहाटी, रुड़की के साथ-साथ इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ़ साइंस बेंगलुरु भी शामिल हैं। संबंधित पाठ्यक्रमों को स्टूडेंट आधिकारिक वेबसाइट http://swayam.gov.in पर जाकर ज्वाइन कर सकते हैं।

कितनी लगेगी फीस?

सभी पाठ्यक्रमों के लिए पंजीकरण और कोर्स को ज्वाइन करने के लिए किसी प्रकार की फीस नहीं देनी होगी। हालांकि यदि कोई छात्र सर्टिफिकेट प्राप्त करना चाहता है, तो उसे एक परीक्षा भी शामिल होगा होगा। निर्धारित एग्जाम फीस का भुगतान करना पड़ सकता है। इसलिए पाठ्यक्रम को ज्वाइन करने से पहले इससे संबंधित सारी जानकारी चेक करने की सलाह दी जाती है।

यहाँ देखें पाठ्यक्रमों की लिस्ट

  1. एआई फॉर अर्थ ऑब्जर्वेशन- आईआईटी दिल्ली
  2. एआई फॉर क्लीनीसियन- आईआईटी मद्रास
  3. एप्लीकेशन जेनरेटिव एआई फॉर कंप्यूटर विजन- आईआईटी गुवाहाटी
  4. आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एंड मशीन लर्निंग- आईआईटी कानपुर
  5. आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस ऑफ़ इकोनॉमिक्स- आईआईटी खड़गपुर
  6. आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस इन ड्रग डिस्कवरी एंड डेवलपमेंट- आईआईटी बीएचयू, वाराणसी
  7. आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस इन इंडस्ट्रियल एंड मैनेजमेंट इंजीनियरिंग- आईआईटी कानपुर
  8. आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस फाउंडेशन एंड एल्गोरिथम- आईआईटी दिल्ली
  9. आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस सर्च मेथड फॉर प्रोबलम सॉल्विंग- आईआईटी मद्रास
  10. फंडामेंटल्स ऑफ आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस- आईआईटी गुवाहाटी
  11. इंट्रोडक्शन टू एप्लीकेशन ऑफ आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस टू रोबोटिक्स- आईआईटी रुड़की
  12. मोबाइल वर्चुअल रियलिटी एंड आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस- आईआईटी मंडी

कब तक कर सकते हैं आवेदन?

इस लिस्ट में शामिल पाठ्यक्रमों की अवधि 8 सप्ताह से लेकर 12 सप्ताह के बीच है।  कुछ की शुरुआत 20 जुलाई से होने वाली है । तो वहीं कुछ पाठ्यक्रमों की शुरुआत 17 अगस्त से की जाएगी। एनरोलमेंट की आखिरी तारीख 27 जुलाई 2026 है। सर्टिफिकेट परीक्षा का आयोजन अगस्त 2026 में किया जाएगा। इसके लिए पंजीकरण प्रक्रिया सितंबर-अक्टूबर में चलेगी।

कैसे ज्वाइन करें कोर्स?

  1. सबसे पहले स्वयं पोर्टल के आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  2. नए यूजर्स होमपेज पर रजिस्टर/साइन इन के टैब पर क्लिक करें।
  3. जरूरी जानकारी दर्ज करके प्रोफाइल क्रीऐट करें।
  4. फिर लॉग इन करें। कोर्स कैटेलॉग में जाकर पाठ्यक्रम को सर्च करें।
  5. कोर्स को सेलेक्ट करें। इसके बारे में अच्छे से पढ़ें और “Join” बटन पर क्लिक करें।
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey
Follow Us :GoogleNews