आर्टिफ़िशियल इंटेलिजेंस तेजी से बढ़ रहे करियर ऑप्शन में से एक है। आईटी से लेकर हेल्थकेयर तक एआई प्रोफेशनल्स की डिमांड बढ़ती जा रही है। इसमें नई तकनीक, रिसर्च और प्रोडक्ट डेवलपमेंट में योगदान देने का मौका मिलता है। गूगल, माइक्रोसॉफ्ट अमेजॉन जैसी बड़ी कंपनियों में जॉब भी मिल सकता है। एक्सपट्र्स को अच्छा वेतन भी मिलता है। यदि आप AI की पढ़ाई करना चाहते हैं, तो स्वयं प्लस पोर्टल पर उपलब्ध कोर्सेज (Free AI Courses) को ज्वाइन कर सकते हैं।

स्वयं प्लस पोर्टल  शिक्षा मंत्रालय द्वारा संचालित होने वाला एक ऑनलाइन एजुकेशन प्लेटफार्म है। जिस पर कई बड़ी कंपनियों और संस्थान बिना किसी फीस अनेक प्रकार के कोर्स ऑफर करते हैं। ये पाठ्यक्रम अलग-अलग क्षेत्र से संबंधित होते हैं। वर्तमान में एआई से संबंधित कई कोर्स इस पोर्टल पर उपलब्ध हैं, जिन्हें कुछ घंटे में पूरा किया जा सकता है।

ऐसे करें ज्वाइन

  • सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट swayam-plus.swayam2.ac.in पर जाएँ।
  • होमपेज पर साइन इन ऑप्शन पर जाकर पंजीकरण करें।
  • कोर्स को सर्च करें। फिर “Enroll Now” के ऑप्शन को चुनें।
  • लॉग इन करें और पाठ्यक्रम को ज्वाइन करें।

 माइक्रोसॉफ्ट ऑफर कर रहा 2 कोर्स 

माइक्रोसॉफ्ट सर्टिफाइड Azure एआई फंडामेंटल्स:- यह कोर्स  इंग्लिश मध्यम में उपलब्ध है। इसमें आर्टिफिशियल वर्कलोड्स और कंसीडरेशन, मशीन लर्निं,  नेचुरल लैंग्वेज प्रोसेसिंग जैसे टॉपिक के बारे में पढ़ाया जाएगा। इसे पूरा करने में केवल 12 घंटे का समय लगता है। पाठ्यक्रम पूरा करने पर सर्टिफिकेट भी मिलता है।

एआई इंजीनियर:– यह कोर्स भी माइक्रोसॉफ्ट द्वारा बिना किसी फीस ऑफर किया जा रहा है। इसमें अनेक मॉड्यूल शामिल किए गए हैं। Azure सॉल्यूशन, मानिंग सॉल्यूशन, नेचुरल लैंग्वेज प्रोसेसिंग सोल्यूशन जैसे टॉपिक के बारे में पढ़ाया जाएगा। इसे सिर्फ 33 घंटे में पूरा किया जा सकता है।

आईआईटी मद्रास ऑफर कर रहा 6 कोर्स 

आईआईटी मद्रास वर्तमान में एआई से संबंधित कई पाठ्यक्रम ऑफर कर रहा है। इस लिस्ट में ‘एआई फॉर एजुकेटर’, ‘एआई फॉर एजुकेटर’, ‘एआई इन अकाउंटिंग’, ‘एआई इन केमिस्ट्री’, ‘एआई इन फिजिक्स’ और ‘क्रिकेट एनालिटिक्स विद एआई’ शामिल है। सभी पाठ्यक्रम इंग्लिश मध्यम में उपलब्ध है। इन्हें पूरा करने में 24 घंटे से लेकर 45 घंटे का समय लगता है।

इंटेल के 2 कोर्स 

इंटेल एआई फॉर एग्रीकल्चर:- यह पाठ्यक्रम भी इंटेल वर्तमान में ऑफर कर रहा है। ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर इसके लिए एनरोलमेंट किया जा सकता है। इसकी अवधि केवल 35 घंटे है। कोर्स पूरा करने पर सर्टिफिकेट भी मिलता है। बेसिक डिजिटल लिटरेसी, फाऊंडेशनल मैथमेटिक्स और स्टैटिसटिक्स का ज्ञान रखने वाले स्टूडेंट्स इसे ज्वाइन कर सकते हैं।

इंटेल डेटा सेंट्रिक एआई- ए डेटा फर्स्ट अप्रोच फॉर एआई:– इंटेल यह कोर्स भी ऑफर कर रहा है। पाइथन प्रोग्रामिंग, फंडामेंटल एआई और मशीन लर्निंग, गणित और स्टैटिसटिक्स की बेसिक नॉलेज रखने वाले स्टूडेंट से ज्वाइन कर सकते हैं। इसकी अवधि केवल 64 घंटे है पाठ्यक्रम। यह हिंदी और इंग्लिश दोनों माध्यम में उपलब्ध है।