घर बैठे फ्री में करें बैंकिंग और अकाउंटिंग से जुड़े ये 5 कोर्स, स्वयं प्लस पोर्टल पर बिना फीस उपलब्ध 

स्वयं प्लस पोर्टल का संचालन भी शिक्षा मंत्रालय द्वारा किया जाता है। इसपर बैंकिंग और अकाउंटिंग से जुड़े कई कोर्स उपलब्ध हैं। जिसके लिए कोई फीस भी नहीं लगती। आइए इन पाठ्यक्रमों के बारे में जानें- 
iimb free courses

AI Generated Image

भारत सरकार द्वारा संचालित फ्री ऑनलाइन एजुकेशन पोर्टल स्वयं प्लस पर बैंकिंग और अकाउंटिंग से संबंधित कई पाठ्यक्रम (Free Banking and Accounting Courses) उपलब्ध हैं। जिनका संचालन अलग-अलग संस्थाओं द्वारा किया जाता है। ये पाठ्यक्रम उन लोगों के लिए फायदेमंद साबित हो सकते हैं, संबंधित क्षेत्र में अपना करियर बनाना चाहते हैं। खास बात है कोर्सेज को ज्वाइन करने के लिए किसी प्रकार की फीस नहीं लगती। इन्हें पूरा करने के बाद सर्टिफिकेट भी मिलता है, जिसके लिए अतिरिक्त शुल्क नहीं लगता। उम्मीदवार पोर्टल http://swayam-plus.swayam2.ac.in पर जाकर आसानी से  साइन इन करके इन्हें ज्वाइन कर सकते हैं।

इस लिस्ट में एसेंशियल ऑफ़ मॉडर्न बैंकिंग, फंडामेंटल्स ऑफ़ बैंकिंग और टाइम्स थ्रू बैंकिंग प्रोग्राम्स सेल्स एंड सर्विस मैनेजमेंट-एक्सिस बैंक भी शामिल हैं। तीनों ही पाठ्यक्रम टाइम्स प्रो ऑफर कर रहा है, जो ऑनलाइन कोर्सेज और सर्टिफिकेशन प्लेटफार्म के तौर पर प्रसिद्ध है। “न्यू एज अकाउंटिंग प्रैक्टिसेज एंड इंडस्ट्री पर्सपेक्टिव” नाम का पाठ्यक्रम एल&टी एडु टेक द्वारा ऑफर किया जा रहा है। अकाउंटिंग फंडामेंटल्स नाम का पाठ्यक्रम टीसीएस IQN ऑफर कर रहा है।

बैंकिंग कोर्स के बारे में जानें 

एसेंशियल ऑफ़ मॉडर्न बैंकिंग:- इस कोर्स की अवधि 1.5 घंटे है। इसे उन उम्मीदवारों के लिए डिजाइन कर किया गया है, जो बैंकिंग, फाइनेंशियल, सर्विसेज या इंश्योरेंस सेक्टर में अपने करियर की शुरुआत करना चाहते हैं। पाठ्यक्रम में अर्थव्यवस्था में बैंक की भूमिका बैंकिंग, फंक्शन, कस्टमर के प्रकार और कई बैंकिंग प्रोडक्ट के बारे में बताया गया है। 12वीं पास, ग्रेजुएशन, अंडर ग्रेजुएट और वर्किंग प्रोफेशनल्स से ज्वाइन कर सकते हैं।

फंडामेंटल्स ऑफ़ बैंकिंग:- यह प्रोग्राम कोर बैंकिंग परिचालन, व्यावसायिक बैंकिंग और विदेशी व्यापार वित्तपोषण की के बारे में बताया गया है। यह बैंकिंग और फाइनेंस इंडस्ट्री में सफलता के लिए जरूरी, प्रभावशाली और प्रस्तुति कौशल विकसित करने पर जोर देता है। सर्टिफिकेशन प्रोग्राम की अवधि 1.5 घंटे है। 12वीं पास, ग्रेजुएशन और प्रोफेशनल्स इसे ज्वाइन कर सकते हैं।

टाइम्स थ्रू बैंकिंग प्रोग्राम्स सेल्स एंड सर्विस मैनेजमेंट-एक्सिस बैंक:- इस कोर्स की अवधि 47 घंटे है। यह एक सर्टिफिकेशन प्रोग्राम है। बैंकर्स के लिए यह अच्छा विकल्प बन सकता है।इसमें ग्राहकों के साथ बातचीत का तरीका बताया गया है। 28 साल से कम उम्र वाले लोग इसे ज्वाइन कर सकते हैं। 0 से 9 महीने का अनुभव भी होना चाहिए।

अकाउंटिंग कोर्स के बारे में 

अकाउंटिंग फंडामेंटल्स:– अकाउंटिंग फंडामेंटल्स भी एक फ्री प्रोग्राम है जो इंग्लिश जो इंग्लिश पार्ट इंग्लिश क्रेडेंशियल प्रोग्राम है जिसकी अवधि भी एक पॉइंट पांच घंटे है इस पाठ्यक्रम को पूरा करने के बाद उम्मीदवारों को अकाउंटिंग के कंसेप्ट और प्रिंसिपल्स को समझने में मदद मिलेगी कोई भी उम्मीद कोई भी व्यक्ति से ज्वाइन कर सकता है।

न्यू एज अकाउंटिंग प्रैक्टिसेज एंड इंडस्ट्री पर्सपेक्टिव:- न्यू एज अकाउंटिंग प्रैक्टिसेज एंड इंडस्ट्री पर्सपेक्टिव एल एंड टी एडुटेक द्वारा ऑफर किया जा रहा है। इसमें फाइनेंस और अकाउंटिंग से संबंधित लैंडस्केप के बारे में बताया गया है। यह एक पार्टिसिपेशन प्रकार का प्रोग्राम है। इसकी अवधि भी 1.5 घंटे है। यूजी, पीजी और प्रोफेशनल इसे ज्वाइन कर सकते हैं।

ऐसे करें ज्वाइन

  • सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट http://swayam-plus.swayam2.ac.in पर जाएँ।
  • होमपेज पर कोर्स कैटालॉग के सेक्शन में जाकर कोर्स को सर्च करें।
  • पाठ्यक्रम के लिंक पर क्लिक करें। फिर Enroll Now के विकल्प पर क्लिक करें।
  • जरूरी जानकारी दर्ज करें। प्रोफाइल क्रीऐट करें। इसके बाद कोर्स को ज्वाइन कर पाएंगे।
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews