शिक्षा मंत्रालय ऑफर कर रहा ये 3 फ्री C-प्रोग्रामिंग कोर्स, ऑनलाइन उपलब्ध, नहीं लगेगी फीस 

C Programming Free Courses

AI Generated Image

शिक्षा मंत्रालय भारत सरकार द्वारा संचालित एक पोर्टल है, जो जो ऑनलाइन एजुकेशन की सुविधा प्रदान करता है। जिसके लिए किसी प्रकार की फीस नहीं लगती। आईआईटी और आईआईएम जैसे संस्थान फ्री में अलग-अलग विषयों से संबंधित मुफ्त पाठ्यक्रम ऑफर करते हैं। वर्तमान में स्वयं पोर्टल पर सी- प्रोग्रामिंग से संबंधित कई कोर्सेज (C Programming Free Courses) उपलब्ध हैं। जिसे ऑनलाइन आधिकारिक वेबसाइट http://swayam.gov.in पर जाकर ज्वाइन किया जा सकता है।

कई लोगों को सी-प्रोग्रामिंग में रुचि होती है, इसे करियर के लिए अच्छा विकल्प माना जाता है। इस क्षेत्र में रुचि रखने वालों के लिए स्वयं पोर्टल द्वारा ऑफर किए जाने वाले ये पाठ्यक्रम अच्छा ऑप्शन साबित हो सकते हैं। मुफ्त पाठ्यक्रमों की सूची में ‘आर्ट ऑफ़ सी प्रोग्रामिंग’, ‘डेटा स्ट्रक्चर्स यूजिंग सी-प्रोग्रामिंग’ और ‘इंट्रोडक्शन टू सी’प्रोग्रामिंग’ नाम के तीन पाठ्यक्रम उपलब्ध हैं। CEC, इग्नू और इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट बैंगलोर अलग-अलग संस्थाओं के साथ मिलकर ऑफर कर रहे हैं।

IIMB का कोर्स 

‘इंट्रोडक्शन टू सी प्रोग्रामिंग’ नाम का कोर्स आईआईएमबी ऑफर कर रहा है। आधिकारिक वेबसाइट के मुताबिक इसे अब तक 4000 से ज्यादा लर्नर्स ज्वाइन कर चुके हैं। इसे पूरा करने में केवल 10 सप्ताह का समय लगता है। पाठ्यक्रम के लिए 28 फरवरी तक एनरोलमेंट किया जा सकता है। वहीं इसका समापन 30 अप्रैल 2026 को होगा। इसके लिए एनरोलमेंट और पढ़ाई पूरी तरीके से फ्री होती है। हालांकि यदि कोई उम्मीदवार सर्टिफिकेट प्राप्त करना चाहता है, तो उसे परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन करना होगा। जिसकी फीस 750 रुपये होती है।

सीईसी का फ्री कोर्स

‘आर्ट ऑफ़ सी प्रोग्रामिंग आर्ट ऑफ़ सी प्रोग्रामिंग कोंसोर्टियम द्वारा ऑफर किया जा रहा है। इसकी पढ़ाई डिपार्मेंट ऑफ कंप्यूटर साइंस, यूनिवर्सिटी ऑफ़ कालीकट के प्रोफेसर डॉ. लाजिश वी.एल द्वारा करवाई जाएगी। यह एक अंडर ग्रेजुएट लेवल का प्रोग्राम है। पाठ्यक्रम का समापन 18 मार्च 2026 को होगा। परीक्षा 1 जून 2026 को सर्टिफिकेट प्राप्त करने के लिए परीक्षा आयोजित की जाएगी। इसके लिए निर्धारित फीस लग सकती है। एग्जाम की तारीख 21 जून 2026 है।

इग्नू का मुफ़्त कोर्स

इग्नू ‘डेटा स्ट्रक्चर्स यूजिंग सी-प्रोग्रामिंग’ नाम का पाठ्यक्रम ऑफर कर रहा है। जिसकी पढ़ाई छत्तीसगढ़ स्वामी विवेकानंद टेक्निकल यूनिवर्सिटी भिलाई के प्रोफेसर दीप्ति वर्मा और आदित्य तिवारी द्वारा करवाई जाएगी। यह एक डिप्लोमा लेवल का प्रोग्राम है। जिसकी अवधि 12 सप्ताह है। कोर्स का समापन 30 अप्रैल 2026 को होगा। एनरोलमेंट की आखिरी तारीख 28 फरवरी 2026 है।

ऐसे करें ज्वाइन 

  1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  2. होम पेज पर साइन इन/रजिस्टर के ऑप्शन पर क्लिक करें।
  3. जरूरी जानकारी दर्ज करके पंजीकरण करें।
  4. इसके बाद कोर्स कैटलॉग में जाकर पाठ्यक्रम को ढूंढे और सेलेक्ट करें।
  5. फिर ‘ज्वाइन’ बटन पर क्लिक करके कोर्स से जुड़े।
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews