शिक्षा मंत्रालय ने लॉन्च किए ये 5 डेटा एनालिटिक्स कोर्स, फ्री में उपलब्ध, आवेदन शुरू

शिक्षा मंत्रालय की ओर से संचालित स्वयं पोर्टल पर कई डेटा एनालिटिक्स कोर्स शुरू किए गए हैं। ऑनलाइन कोई भी स्टूडेंट या प्रोफेशनल ज्वाइन कर सकते हैं। इसके लिए केवल रजिस्ट्रेशन करना होगा। 
IGNOU Free Courses

AI Generated Image

शिक्षा मंत्रालय  द्वारा संचालित स्वयं पोर्टल पर छात्रों और प्रोफेशनल्स को फ्री में अलग-अलग विषयों से जुड़े पाठ्यक्रम (Free Data Analytics Courses) से जुड़ने का मौका मिलता है। आईआईटी और एनआईटी  जैसे संस्थानों के प्रोफेसर द्वारा पढ़ाई करवाई जाती है। वर्तमान में इस प्लेटफार्म पर डाटा एनालिटिक्स से संबंधित कई पाठ्यक्रम उपलब्ध हैं। एनपीटीईएल, सीईसी और एनआईटीटीटीआर ऑफर कर रहे हैं।  जिसे ज्वाइन करने के लिए केवल एजुकेशनल और पर्सनल जानकारी दर्ज करके पंजीकरण करना होगा।

फ्री पाठ्यक्रमों के सूची में डेटा एनालिटिक्स, डेटा एनालिटिक्स एंड विजुलाइजेशन विद एमएस पावर बीआई, डेटा एनालिटिक्स विद पायथन, माइन ऑटोमेशन एंड डेटा एनालिटिक्स शामिल हैं। इनकी शुरुआत जनवरी या फरवरी महीने में होगी। हालांकि एनरोलमेंट प्रक्रिया शुरू हो चुका है। इन पाठ्यक्रमों को पूरा करने के बाद सर्टिफिकेट प्राप्त करने का मौका भी दिया जाएगा। इसके लिए एक विशेष परीक्षा आयोजित की जाएग।  इस परीक्षा में शामिल होने के लिए कैंडिडेट्स को रजिस्ट्रेशन करना होगा, निर्धारित शुल्क का भुगतान भी करना पड़ सकता है। हालांकि पंजीकरण और पढ़ाई दोनों पूरी तरीके से मुफ्त होती है।

ऐसे करें ज्वाइन 

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट http://swayam.gov.in/ पर जाएं।
  • होमपेज पर साइन/रजिस्टर के ऑप्शन पर जाकर पंजीकरण करें।
  • प्रोफाइल क्रीऐट हो जाने पर कोर्स को सर्च और सेलेक्ट करें।
  • फिर Join बटन पर क्लिक करें।

कोर्स के बारे में जानें 

डेटा एनालिटिक्स:- यह पाठ्यक्रम नेशनल  इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्निकल टीचर्स ट्रेंनिंग एंड रिसर्च कोलकाता द्वारा ऑफर किया जा रहा है/ अब तक इस 430 स्टूडेंट इसे ज्वाइन कर चुके हैं। इसे पूरा करने में केवल 8 सप्ताह का समय लगेगा। कोर्स 26 जनवरी से लेकर 30 अप्रैल तक उपलब्ध रहेगा। 28 फरवरी तक एनरोलमेंट किया जा सकता है।

डेटा एनालिटिक्स एंड विजुलाइजेशन विद एमएस पावर बीआई:- यह कोर्स एटलस स्केल टेक यूनिवर्सिटी मुंबई द्वारा ऑफर किया जा रहा है। अब तक  487 स्टूडेंट ज्वाइन कर चुके हैं। यह एक पीजी लेवल का प्रोग्राम है, जो 12 जनवरी से लेकर 30 जनवरी तक चलेगा। इसके लिए एनरोलमेंट की आखिरी तारीख 28 फरवरी 2026 है।

डेटा एनालिटिक्स विद पायथन:- डाटा एनालिटिक्स विद पाइथन आईआईटी रुड़की द्वारा ऑफर किया जा रहा है। अब तक इसे 2882 स्टूडेंट्स ज्वाइन कर चुके हैं। इसकी अवधि 12 सप्ताह है। यूजी और पीजी लेवल का यह प्रोग्राम 19 जनवरी से लेकर 10 अप्रैल तक चलेगा। 26 जनवरी 2026 तक एनरोलमेंट किया जा सकता है। परीक्षा  19 अप्रैल को आयोजित की जाएगी। इसके लिए आवेदन की आखिरी तारीख 13 फरवरी 2026 है

माइन ऑटोमेशन एंड डेटा एनालिटिक्स:– यह पाठ्यक्रम आईआईटी आईएसएम धनबाद  द्वारा ऑफर किया जा रहा है। अब तक केवल 43 स्टूडेंट ने इसे ज्वाइन किया है। जिन लोगों को माइनिंग इंजीनियरिंग एप्लीकेशंस में रुचि है, वे इसका हिस्सा बन सकते हैं। कोर्स 19 जनवरी से लेकर 10 अप्रैल तक चलेगा। 26 जनवरी तक एनरोलमेंट किया जा सकता है।

पायथन फॉर डाटा एनालिटिक्स, मशीन लर्निंग एंड जेनरेटिव एआई- अ कंप्रिहेंसिव गाइड:- यह कोर्स एमएस रमैया यूनिवर्सिटी ऑफ़ अप्लाइड साइंस ऑफर कर रहा है। 12 जनवरी से लेकर 30 अप्रैल तक यह कोर्स चलेगा। 28 फरवरी तक एनरोलमेंट किया जा सकता है। पाठ्यक्रम इंग्लिश मध्यम में उपलब्ध है और केवल 10 सप्ताह में खत्म होगा।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews