घर बैठे सीखें डेटा एनालिटिक्स, शिक्षा मंत्रालय ऑफर कर रहा ये 2 फ्री ऑनलाइन कोर्स

यदि आप डेटा एनलिटिक्स सीखना चाहते हैं तो स्वयं पोर्टल पर उपलब्ध दो कोर्सेस को ज्वाइन कर सकते हैं। इसके लिए कोई फीस भी नहीं लगती है। आइए एक-एक इन पाठ्यक्रमों के बारे में जानें- 
Free Data Analytics Courses

AI Generated Image

शिक्षा मंत्रालय द्वारा संचालित स्वयं पोर्टल पर बिना किसी फीस अलग-अलग स्किल सीखने का मौका मिलता है। यह एक फ्री ऑनलाइन एजुकेशन प्लेटफार्म है। स्टूडेंट्स डाटा एनालिसिस भी मुफ़्त में सीख (Free Data Analytics Courses) सकते हैं। इस पोर्टल पर ऑनलाइन दो कोर्स उपलब्ध हैं। जिसका लाभ आधिकारिक वेबसाइट swayam.gov.in पर जाकर उठा सकते हैं। एनरोलमेंट की तारीख 31 अगस्त 2025 है।

इस लिस्ट में एनआईटीटीटीआर का “डाटा एनालिटिक्स” और इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट बेंगलुरु का “डाटा एनालिटिक्स एंड विजुलाइजेशन ऑफ एसएस पावर बीआई” शामिल हैं। सभी के कंटेंट्स अलग-अलग है। इन पाठ्यक्रमों को कुछ सप्ताह में पूरा किया जा सकता है।

कैसे उठायें लाभ?

  • सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
  • होमपेज पर “साइन इन/रजिस्टर” के टैब पर क्लिक करें। जरूरी जानकारी दर्ज करके पंजीकरण की प्रक्रिया पूरी करें।
  • इसके बाद कोर्स को सर्च करें और “Join” बटन पर क्लिक करें।
  • लॉग इन करने के बाद आप पाठ्यक्रम से जुड़ पाएंगे।

NITTTR का फ्री कोर्स

डेटा एनालिटिक्स नाम के इस कोर्स को टीचर एजुकेशन की कैटेगरी में शामिल किया गया है। यूजी पीजी स्टूडेंट्स इसका हिस्सा बन सकते हैं। 31 अगस्त तक आवेदन का मौका है।इसका समापन 30 नवंबर 2025 को होने वाला है। परीक्षा 13 दिसंबर 2025 को आयोजित की जाएगी। इस परीक्षा में वे उम्मीदवार शामिल हो सकते हैं, जिन्हें सर्टिफिकेट चाहिए। प्रोग्राम का उद्देश्य शैक्षिक डेटा में विशिष्ट पैटर्न की पहचान करने के लिए डाटा एनालिसिस की विभिन्न विधियां का इस्तेमाल करना है। अलग-अलग टूल्स के बारे में पढ़ाया जाएगा। इस कोर्स को पूरा करने में केवल 8 सप्ताह का समय लगेगा।

आईआईएम बेंगलुरू का मुफ़्त कोर्स 

इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट बैंगलोर “डेटा एनालिटिक्स एंड विजुलाइजेशन ऑफ एमएस पावर बीआई” नाम का पाठ्यक्रम ऑफर कर रहा है। इसे कंप्यूटर एप्लीकेशन की कैटेगरी में रखा गया है। यह एक पोस्ट ग्रेजुएट लेवल का प्रोग्राम है, जो इंग्लिश मध्यम में उपलब्ध है। इस पाठ्यक्रम को 6 सप्ताह में पूरा किया जा सकता है। 31 अक्टूबर 2025 को कोर्स बंद होने वाला है। स्टूडेंट 31 अगस्त 2025 तक एनरोलमेंट कर सकते हैं। इस पाठ्यक्रम में डेटा एनालिटिक्स, डेटा प्रिपरेशन एंड क्लीनिंग, डेटा मॉडलिंग एंड कैलकुलेशन, बिल्डिंग डैशबोर्ड और अन्य कई टॉपिक को शामिल किया गया है।  यह एक नॉन क्रेडिट पाठ्यक्रम है, जिसके लिए कोई फाइनल परीक्षा आयोजित नहीं की जाएगी। पाठ्यक्रम का पूरा होने पर छात्रों को सर्टिफिकेट नहीं दिया जाएगा।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews