शिक्षा मंत्रालय ने लॉन्च किए फिल्म स्टडीज से जुड़े ये 3 कोर्स, ऑनलाइन होगी पढ़ाई, देखें लिस्ट

शिक्षा मंत्रालय ने स्वयं पोर्टल पर फिल्म मेकिंग कोर्स लॉन्च किए हैं। जिसे स्टूडेंट्स ऑनलाइन ज्वाइन कर सकते हैं। केवल रजिस्ट्रेशन करना होगा। आइए एक-एक कर इन पाठ्यक्रमों के बारे में जानें- 
IGNOU Free Courses

AI Generated Image

शिक्षा मंत्रालय फ्री ऑनलाइन एजुकेशन पोर्टल “SWAYAM” का संचालन करता है। इस प्लेटफार्म “http://swayam.gov.in ” पर अलग-अलग विषयों से संबंधित अनेक पाठ्यक्रम उपलब्ध हैं।  जिसे ऑनलाइन बिना किसी फीस ज्वाइन किया जा सकता है। फ्री पाठ्यक्रमों की सूची फिल्म स्टडीज से संबंधित 3 कोर्स (Free Film Studies Courses) भी शामिल हैं, सभी के नाम ” इंट्रोडक्शन टू फिल्म स्टडीज” है। इसमें से दो कॉन्सॉर्टियम  ऑफ एजुकेशनल कम्युनिकेशन (CEC) द्वारा ऑफर किया जा रहा है। वहीं एक कोर्स आईआईटी मद्रास एनपीटीईएल के साथ मिलकर ऑफर कर रहा है। फिल्मों में रुचि रखने वालों के लिए यह अच्छा मौका साबित हो सकता है।

इन सभी पाठ्यक्रमों की शुरुआत जनवरी में होने वाली है। एनरोलमेंट प्रक्रिया फिलहाल जारी है। स्टूडेंट्स अपनी रुचि के हिसाब से किसी भी कोर्स को चुन सकते हैं और कुछ जरूरी जानकारी दर्ज करके रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। शिक्षा मंत्रालय इन पाठ्यक्रमों के पूरा होने के बाद सर्टिफिकेट प्राप्त करने का मौका भी देता है। जिसके लिए निर्धारित फीस का भुगतान करना पड़ सकता है। जबकि आवेदन और पढ़ाई पूरी तरीके से फ्री होती है।

CEC के दो कोर्स 

टेक्नो इंडिया यूनिवर्सिटी कोर्स का टेन्योर 10 सप्ताह है। इसकी शुरुआत 15 जनवरी से होने वाली। अंडरग्रेजुएट उम्मीदवार इसे ज्वाइन कर सकते हैं। इसमें 40 मॉड्यूल शामिल किए गए हैं। वहीं दूसरा कोर्स स्कूल ऑफ मीडिया एंड कम्युनिकेशन स्टडीज, डून यूनिवर्सिटी ऑफर कर रहा है। कोर्स की अवधि 12 सप्ताह है। यह इंग्लिश माध्यम में उपलब्ध है। इसकी शुरुआत 12 जनवरी से होगी। समापन 30 अप्रैल 2026 को होने वाला है। इसमें सिनेमा के इतिहास और विकास के बारे में बताया गया है। इसके अलावा अन्य कोई विषयों को भी शामिल किया गया है।

आईआईटी मद्रास फ्री कोर्स 

आईआईटी मद्रास भी “इंट्रोडक्शन टू फिल्म स्टडीज” नाम का पाठ्यक्रम ऑफर कर रहा है। इसे कोई भी उम्मीदवार ज्वाइन कर सकता है। यूजी लेवल के इस पाठ्यक्रम की शुरुआत 19 जनवरी 2026 से होने वाली है। वहीं एनरोलमेंट की आखिरी तारीख 26 जनवरी 2026 है। परीक्षा के लिए उम्मीदवार 13 फरवरी 2026 तक आवेदन कर सकते हैं। इसे पूरा करने में 12 सप्ताह का समय लगता है।

ऐसे करें ज्वाइन 

  1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट http://swayam.gov.in पर जाएं।
  2. होमपेज पर “साइन इन/रजिस्टर” के सेक्शन पर क्लिक करें।
  3. जरूरी जानकारी दर्ज करके प्रोफाइल बनाएं।
  4. फिर कोर्स सर्च और सिलेक्ट करें। लॉग इन डिटेल्स दर्ज करके कोर्स से जुड़ें।
  5. इसके बाद निर्धारित अवधि के भीतर क्लासेस ज्वाइन कर पाएंगे।
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews