फ्री में करें रोबोटिक्स से जुड़े ये 2 कोर्स, IIT कानपुर कर रहा ऑफर

स्वयं पोर्टल पर आईआईटी कानपुर फ्री में रोबोटिक्स के कोर्स ऑफर कर रहा है। स्टूडेंट्स बिना किसी फीस इसे ज्वाइन कर सकते हैं। आइए एक-एक इन पाठ्यक्रमों के बारे में जानें- 
Data Science Free Courses

AI Generated Image

भारत सरकार के फ्री ऑनलाइन एजुकेशन पोर्टल SWAYAM पर विज्ञान, गणित, बैंकिंग और कॉमर्स से संबंधित पाठ्यक्रम मुफ्त में उपलब्ध होते हैं। इस प्लेटफार्म का संचालन शिक्षा मंत्रालय द्वारा किया जाता है। यह सरकार के खास पहलों में से एक है। जिसका उद्देश्य बिना किसी फीस शिक्षा प्रदान करना है। हाल ही में एनपीटीईएल के साथ मिलकर आईआईटी कानपुर ने रोबोटिक्स से संबंधित दो नए कोर्स (Free Robotics Courses) लॉन्च किए हैं। इस सूची में “एडवांस्ड रोबोटिक्स” और “एडवांस्ड रोबोटिक्स एप्लीकेशंस” शामिल हैं।

दोनों ही पाठ्यक्रमों के को-ऑर्डिनेटर आईआईटी कानपुर के प्रोफेसर आशीष दत्ता है। इसकी शुरुआत जनवरी-फरवरी में होने वाली है। हालांकि एनरोलमेंट की तारीख भी अलग-अलग है। उम्मीदवारों को सर्टिफिकेट प्राप्त करने का मौका भी दिया जाएगा। इसके लिए एक विशेष परीक्षा आयोजित की जाएगी। जिसका आयोजन 19 अप्रैल 2026 को किया जाएगा। परीक्षा के लिए एक निर्धारित शुल्क का भुगतान भी करना पड़ सकता है। हालांकि रजिस्ट्रेशन से लेकर पढ़ाई निःशुल्क होती है।

कैसे करें ज्वाइन?

  • सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट http://swayam.gov.inपर जाएं।
  • होम पेज पर साइन इन या रजिस्टर के ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • जरूरी जानकारी दर्ज करके प्रोफाइल बनाएं।
  • प्रोफाइल क्रिएट हो जाने के बाद कोर्स को चुनें और ज्वाइन बटन पर क्लिक करें।
  • इन पाठ्यक्रमों का संचालन निर्धारित समय में ही होगा।

कोर्स से जुड़े जरूरी बातें 

एडवांस रोबोटिक्स:- इस पाठ्यक्रम को मैकेनिकल इंजीनियरिंग के कैटेगरी में शामिल किया गया है। इसकी शुरुआत 19 जनवरी से होगी। इसका समापन 10 अप्रैल 2026 को होगा।  परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि 13 फरवरी 2026 है। इस प्रोग्राम को केवल 12 सप्ताह में पूरा किया जा सकता है। सर्टिफिकेट एग्जाम के लिए 1000 रुपये शुल्क का भुगतान करना पड़ेगा। एनरोलमेंट और पढ़ाई दोनों फ्री होगी। फाइनल स्कोर एवरेज असाइनमेंट स्कोर और परीक्षा में प्राप्त स्कोर के आधार पर तैयार किया जाएगा।

एडवांस्ड रोबोटिक एप्लीकेशंस:- यह पाठ्यक्रम भी आईआईटी  कानपुर द्वारा ऑफर किया जा रहा है। अब तक इससे 101 स्टूडेंट जुड़ चुके हैं। यह इंग्लिश माध्यम में उपलब्ध है और इसे केवल 8  सप्ताह में पूरा किया जा सकता है। यूजी या पीजी दोनों स्टूडेंट्स ज्वाइन कर सकते है।  इसकी शुरुआत 16 फरवरी से होने वाली है। कोर्स का समापन 10 अप्रैल 2026 को होगा।  परीक्षा 19 अप्रैल 2026 को आयोजित की जाएगी। उम्मीदवार 16 से लेकर 27 फरवरी के बीच रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। इस पाठ्यक्रम में भी सर्टिफिकेट प्राप्त करने का मौका मिलेगा।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews