GATE 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन 25 अगस्त से शुरू, IIT गुवाहाटी ने जारी की टू-पेपर कॉम्बिनेशन लिस्ट

गेट 2026 के लिए टू-पेपर कॉम्बिनेशन लिस्ट जारी हो चुकी है। इसमें दिए गए विषयों को सेकन्डेरी पेपर के तौर पर चुनने की अनुमति होगी। एग्जाम फरवरी 2026 में होगा। आवेदन पोर्टल कुछ दिनों में एक्टिव होगा। 
GATE 2026

ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग (GATE 2026) को लेकर बड़ी अपडेट सामने आई है। इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी (आईआईटी) गुवाहाटी गेट 2026 के लिए टू-पेपर कॉम्बिनेशन लिस्ट जारी कर दी है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट gate2026.iitg.ac.in पर जाकर इसे चेक कर सकते हैं। जो भी उम्मीदवार दो प्रेपर्स ऑप्शन के लिए आवेदन करेंगे, उन्हें प्राइमरी और सेकेंडरी पेपर्स दोनों चुनना होगा।

टेस्ट पेपर्स इंग्लिश में उपलब्ध होंगे। बता दें कि इस लिस्ट में दिए गए विषयों से ही सेकन्डेरी पेपर सेलेक्ट करने की अनुमति होगी। इसके अलावा अन्य किसी विषय को नहीं चुन सकते। सेकंड टेस्ट पेपर के लिए परीक्षा केंद्र अलग भी हो सकते हैं। इंफ्रास्ट्रक्चर और शेड्यूल को देखते हुए इसे निर्धारित किया जाएगा। भविष्य में कुछ कॉम्बिनेशन को हटाया भी जा सकता है।  यदि ऐसा होता है तो उम्मीदवारों को सेकंड टेस्ट पेपर के लिए जमा की गई फीस रिफंड कर दी जाएगी।

एग्जाम शेड्यूल भी जारी 

गेट 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया 25 अगस्त से शुरू होने वाली है। परीक्षा की तारीख भी घोषित कर दी गई है। उम्मीदवार 25 सितंबर गुरुवार तक आवेदन कर सकते हैं। वहीं लेट फीस के साथ रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख 6 अक्टूबर 2025 निर्धारित की गई है। परीक्षा 7, 8, 14 पद और 15 फरवरी को देशभर के विभिन्न शहरों में आयोजित की जाएगी। परिणाम 19 मार्च 2026 को घोषित किए जाएंगे। एग्जाम शेड्यूल के साथ-साथ टेस्ट पेपर और सिलेबस भी जारी कर दिया गया है। अपडेट के लिए नियमित तौर पर ऑफिशियल वेबसाईट विजिट करते रहने की सलाह दी जाती है।

इस बार क्या होगा अलग?

गेट 2026 इंजीनियरिंग साइंस (XE) पेपर में एनर्जी साइंस (XE-1) सेक्शनल पेपर को जोड़ा गया है। आईआईटी गुवाहाटी से सैंपल पेपर्स ऑफिशियल वेबसाइट पर अपलोड कर दिए हैं। ताकि उम्मीदवार एग्जाम पैटर्न को बेहतर तरीके से समझ सकें। इसके अलावा गेट परीक्षा पिछले वर्षों के प्रश्न पत्र भी जारी हो चुके हैं। उम्मीदवार “Download” सेक्शन में जाकर वर्ष 2007 से लेकर 2025 तक के प्रश्न पत्रों को प्राप्त कर सकते हैं।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews