GATE 2026 रजिस्ट्रेशन और परीक्षा की तारीख घोषित, IIT गुवाहाटी ने लॉन्च की नई वेबसाइट 

गेट 2026 का आयोजन आईआईटी गुवाहाटी करने वाला है। महत्वपूर्ण तारीख की घोषणा हो चुकी है। आवेदन प्रक्रिया 25 अगस्त से शुरू होगी। आइए जानें एग्जाम कब होगा?
GATE 2026

ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग (GATE 2026) परीक्षा और रजिस्ट्रेशन की तारीख घोषित हो चुकी है। आईआईटी गुवाहाटी में नया वेबसाइट “gate2026.iitg.ac.in” लॉन्च किया है जहां उम्मीदवार आवेदन कर पाएंगे। एप्लीकेशन लिंक अब तक एक्टिव नहीं किया गया है। आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन मोड में 25 अगस्त 2025 से शुरू होगी। उम्मीदवारों को रजिस्ट्रेशन के लिए 25 सितंबर तक का मौका दिया जाएगा। इसके अलावा लेट फीस के साथ कैंडीडेट्स 6 अक्टूबर 2025 तक फॉर्म भर सकते हैं।

गेट परीक्षा एक राष्ट्रीय स्तर परीक्षा है। इसमें इंजीनियरिंग/टेक्नोलॉजी/साइंस/आर्किटेक्चर/ ह्यूमैनिटीज किसी एक विषय में ग्रेजुएट उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। प्राप्त स्कोर के आधार पर IISc और देशभर के विभिन्न इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी (आईआईटी) में पीजी पाठ्यक्रमों में दाखिला मिलता है। 2026 में आईआईटी गुवाहाटी द्वारा एग्जाम का आयोजन किया जाएगा।  इसके अलावा कई पीएसयू कंपनियों में भी गेट स्कोर के आधार पर डायरेक्ट भर्ती होती है। स्कोर 3 वर्षों के लिए वैध होगा।

इतनी लगेगी फीस 

आवेदन करने के लिए महिला, एससी, एसटी और पीडब्ल्यूडी कैटेगरी के उम्मीदवारों को प्रत्येक टेस्ट पेपर के लिए 1000 रूपये शुल्क का भुगतान करना होगा। लेट फीस 500 रूपये होगी। अन्य कैटेगरी के उम्मीदवारों के लिए एप्लीकेशन फीस 2000 रूपये है। लेट फीस के साथ शुल्क 2500 रूपये होगा।

कब होगी परीक्षा?

परीक्षा का आयोजन 7, 8 14 और 15 फरवरी को देशभर के विभिन्न शहरों में दो शिफ्टों में होगा। पहली शिफ्ट सुबह 9:00 बजे से लेकर दोपहर 12:30 बजे तक चलेगी। दूसरी शिफ्ट दोपहर 2:30 बजे से लेकर शाम 5:30 बजे तक जारी रहेगी। भविष्य में तारीख में बदल भी सकती हैं। अपडेट के लिए नियमित तौर पर ऑफिशियल वेबसाइट gate2026.iitg.ac.in विजिट करते रहने की सलाह दी जाती है।

परीक्षा का पैटर्न 

गेट 2026 में कल 30 टेस्ट पेपर्स शामिल होंगे। प्रत्येक उम्मीदवार को एक या दो टेस्ट पेपर में शामिल होने की अनुमति दी जाएगी। एग्जाम का माध्यम इंग्लिश होगा। प्रत्येक पेपर 100 अंक का होगा। जनरल एप्टीट्यूड (GA) पेपर सभी के लिए समान होगा, जो 15 अंक का होगा। बाकी सभी टेस्ट पेपर से संबंधित होंगे, जो 85 अंक का होगा। इस बार इंजीनियरिंग साइंस टेस्ट पेपर में इंजीनियरिंग साइंस सेक्शनल पेपर शामिल किया गया है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews