अगस्त में शुरू होंगे GATE 2027 के लिए आवेदन, तारीख घोषित, नई वेबसाइट लॉन्च, सिलेबस में भी बदलाव 

गेट 2027 के लिए आईआईटी मद्रास ने नई वेबसाइट लॉन्च की है। 14 अगस्त से आवेदन शुरू होंगे। फरवरी में परीक्षा होगी। आइए जानें किन दस्तावेजों की जरूरत पड़ेगी?
GATE 2027

आईआईटी मद्रास ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग  (GATE 2027) का आयोजन करने जा रहा है। जिसका शेड्यूल जारी हो चुका है। नई वेबसाइट लॉन्च की गई है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट https://gate.iitm.ac.in/ पर जाकर परीक्षा और आवेदन की तारीख चेक कर सकते हैं। इसके अलावा सिलेबस भी उपलब्ध हो चुका है।

गेट 2027 के लिए आवेदन 14 अगस्त से शुरू होंगे। उम्मीदवार 21 सितंबर तक बिना फीस फीस आवेदन कर पाएंगे। 500 रुपये लेट फीस के साथ रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख 30 सितंबर 2026 निर्धारित की गई है। महिला/एससी/एसटी/ पीडब्ल्यूडी उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 1000 रुपये निर्धारित किया गया है। अन्य उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 2000 रुपये है।

कब होगी परीक्षा?

परीक्षा का आयोजन देशभर के विभिन्न शहरों में दो शिफ्टों में 6, 7, 13, 14, 20 और 21 फरवरी को होगा। पहली शिफ्ट सुबह 9:30 बजे से लेकर दोपहर 12:30 बजे तक आयोजित की जाएगी। दूसरी शिफ्ट दोपहर 2:30 बजे से लेकर शाम 5:30 बजे तक चलेगी। शहर सूचना पर्ची 4 जनवरी 2027 को जारी होगी। वहीं परिणाम 29 मार्च को घोषित किए जाएंगे। 31 दिसंबर 2027 तक स्कोरकार्ड आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध रहेंगे।

पैटर्न और सिलेबस के बारे में 

2027 के सिलेबस में जनरल एप्टीट्यूड, इंजीनियरिंग मैथमेटिक्स और चयनित पेपर के लिए कोर सब्जेक्ट टॉपिक शामिल होंगे। इस बार रोबोटिक्स एंड ऑटोमेशन पेपर की शुरुआत की गई है। प्रत्येक पेपर 100 अंक का होगा। प्रश्न पत्र इंग्लिश मध्यम में उपलब्ध होंगे। प्रत्येक उम्मीदवारों एक या दो टेस्ट पेपर में शामिल होने की अनुमति होगी।

इस बार न्यू रोबोटिक्स और ऑटोमेशन पेपर को शुरू किया गया है।  टेक्सटाइल इंजीनियरिंग एंड फाइबर साइंस पेपर अब एक अलग पेपर के तौर पर आयोजित नहीं किया। इसे इंजीनियरिंग साइंसेज (XE) के तहत सेक्शनल पेपर में बदल दिया गया है। इंजीनियरिंग साइंसेज, ह्यूमैनिटीज एंड सोशल साइंसेज (XH) और लाइफ साइंसेज (XL) सेक्शन पेपर कोड में बदलाव किये गए हैं। जिसके लिए आधिकारिक वेबसाइट विजिट करने की सलाह दी जाती है।

इन दस्तावेजों की जरूरत पड़ेगी 

आवेदन प्रक्रिया शुरू होने से पहले उम्मीदवारों को जरूरी दस्तावेजों को तैयार रखने की सलाह दी जाती है। जिसमें फोटोग्राफ, हस्ताक्षर और फोटो आईडी प्रूफ शामिल हैं। इसके अलावा आवेदन के दौरान एससी/एसटी सर्टिफिकेट, ओबीसी एनसीएल, PwD/UDID सर्टिफिकेट, कक्षा दसवीं ,12वीं  और ग्रेजुएशन सर्टिफिकेट, अपडेटेड आधार कार्ड इत्यादि की जरूरत पड़ेगी। आईआईटी मद्रास में सभी उम्मीदवारों को डिजिलॉकर पर रजिस्ट्रेशन करने की सलाह दी है। इसके अलावा एप्लीकेशन फॉर्म पर उम्मीदवारों का नाम वैलिड फोटो आईडी से मैच होना चाहिए। फोटो आईडी और आवेदन के दौरान की गई जन्मतिथि भी समान होनी चाहिए।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews