GATE 2027 पर बड़ी अपडेट, रजिस्ट्रेशन की तारीख बदली, फरवरी में परीक्षा, नए नियम भी जान लें

गेट 2027 के लिए आवेदन जल्द ही शुरू होने वाले हैं। संशोधित शेड्यूल जारी हो चुका है। इस बार कुछ बड़े बदलाव किए गए हैं। जिसकी जानकारी उम्मीदवारों को होनी चाहिए। 
GATE 2027

ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग (GATE 2027) को लेकर बड़ी अपडेट सामने आई है। रजिस्ट्रेशन की तारीखों में बड़ा बदलाव किया गया है। नए शेड्यूल के मुताबिक का आवेदन प्रक्रिया 27 अगस्त से शुरू होगी। इससे पहले आवेदन 14 अगस्त से शुरू होने वाले थे। जबकि आवेदन की अंतिम तारीख 21 सितंबर से बढ़ाकर 27 सितंबर कर दी है। लेट फीस के साथ उम्मीदवारों को 5 अक्टूबर तक फॉर्म भरने का मौका मिलेगा, पहले तारीख 30 सितंबर 2026 निर्धारित की गई थी।

रजिस्ट्रेशन लिंक जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट https://gate2027.iitm.ac.in/  पर एक्टिव होगा। महिला, एससी/एसटी और PwBD उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 1,000 रुपये है। अन्य उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 2,000 रुपये निर्धारित किया गया है। 27 सितंबर के बाद और 5 अक्टूबर तक आवेदन करने पर 500 रुपये लेट फीस लगेगी।

परीक्षा की तारीख में कोई बदलाव नहीं 

आईआईटी मद्रास ने परीक्षा की तारीख में कोई बदलाव नहीं किया है। गेट 2027 परीक्षा 6, 7, 13, 14, 20 और 21 फरवरी को देश भर के विभिन्न शहरों में आयोजित की जाएगी। परिणाम की घोषणा 19 मार्च 2027 को होगी। एडमिट कार्ड की तारीख कब तक घोषित नहीं की गई है। शहर सूचना पर्ची 4 जनवरी 2027 को जारी होगी। उम्मीदवारों को आवेदन में सुधार का मौका 14 से लेकर 21 अक्टूबर 2026 तक दिया जाएगा।

इन बदलावों को जानें

गेट 2027 के सिलेबस से लेकर एग्जाम सिटी अलॉटमेंट में कई बदलाव किए गए हैं। कुछ पेपर्स के लिए सिलेबस में बदलाव किया गया है। इसलिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपडेटेड सिलेबस को चेक करने की सलाह दी जाती है। टेक्सटाइल इंजीनियरिंग एंड फाइबर साइंस (TF) पेपर में बदलाव हुए हैं। XE, XH और XL सेक्शनल पेपर कोड में भी बदलाव किए गए हैं।

रोबिटिक्स साइंस एंड ऑटोमेशन नाम का नया पेपर भी जोड़ा गया है। परीक्षा शहरों की सूची में भी बदलाव हुआ है। कई शहरों को हटाया गया है, कुछ नए शहर भी जोड़े गए हैं। इस बार कोई भी इंटरनेशनल टेस्ट सिटी शामिल नहीं की गई है। आवेदन के दौरान उम्मीदवार परीक्षा शहर को चुन सकते हैं।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews