IAS की तैयारी करने वालों के लिए अच्छी खबर, सोनू सूद की “SAMBHAVAM” प्रक्रिया से मिलेगा लाभ, जानें डिटेल्स

IAS की तैयारी करने वालों के लिए अच्छी खबर, सोनू सूद की  “SAMBHAVAM” प्रक्रिया से मिलेगा लाभ, जानें डिटेल्स

मुंबई, डेस्क रिपोर्ट | फिल्म इंडस्ट्री में अपने दम पर करियर बनाने वाले अभिनेता सोनू सूद (IAS)असल जिंदगी में भी लोगों के जीवन के सुपरस्टार है। बता दें कि वैश्विक महामारी कोरोना काल में बिना खुद की परवाह किए, परिवार की चिंता किए बिना लोगों की मदद करने में जुटे रहे। दरअसल साल 2020 में जब लोगों के लिए सबसे मुश्किल घड़ी थी, तब अभिनेता ने सामने आकर लाखों लोगों की मदद की थी। जिसके बाद वो उनके दिलों पर राज करने लगे। वहीं देश की करोड़ों जनता ने अभिनेता को भगवान का रुप बताया। तब से लेकर आजतक सोनू सूद ने लोगों की हर संभव मदद करने का प्रयास किया और एक बार फिर IAS स्टूडेंट्स के लिए फ्री कोचिंग की शुरूआत करने जा रहे हैं। तो आइए बताते हैं इससे जुड़ी अधिक जानकारियों के बारे में।

यह भी पढ़ें – UGC ने छात्रों को दी बड़ी राहत, गाइडलाइन जारी, ऑनलाइन-डिस्टेंस लर्निंग में इस तरह मिलेगा लाभ

सोनू सूद ने IAS की तैयारी करने वाले छात्रों के लिए फ्री ऑनलाइन क्लासेस शुरू की है। जिसकी जानकारी खुद एक्टर ने अपने ट्वीटर पर दी है। जिससे देश के लाखों युवा में खुशी की लहर दौड़ पड़ी है। क्योंकि हमारे देश के अधिकांश युवा आईएएस की तैयारी कर अच्छी नौकरी पाना चाहते हैं। लेकिन कई बार ऐसा होता है कि उनके सपने पूरे नहीं हो पाते। जिसके कारण कई बार गलत कदम उठा लेते हैं। जिसमें से अधिकांश बच्चे मीडिल क्लास या बिल्कुल ही गरीब परिवार से होते हैं, जिनके पास कोचिंग की फिस भरने की क्षमता नहीं होती। ऐसे में सोनू सूद की फ्री कोचिंग क्लासेस उनके लिए SUCCESS KEY साबित होगी।

यह भी पढ़ें – IMD Alert : लो प्रेशर-मानसून सहित 3 सिस्टम एक्टिव, 19 सितंबर तक 20 राज्यों में भारी बारिश का रेड ऑरेंज अलर्ट, गरज-चमक की चेतावनी, जानें पूर्वानुमान

दरअसल अभिनेता ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा है कि, “चलो मिलकर एक नया भारत बनाते हैं। संभवम 22-23 की शुरूआत। IAS परीक्षा के लिए मुफ्त ऑनलाइन कोचिंग।“साथ ही एक और पोस्ट शेयर करते हुए एक्टर लिखते हैं कि, “ करनी है IAS की तैयारी, हम लेंगे आपकी जिम्मेदारी”। जिसके बाद उनके फैंस और तैयारी करने वाले छात्रों की प्रतिक्रियाएं आने शुरू हो गई। बता दें कि यह पहला मौका नहीं जब एक्टर ऐसी योजना चला रहे हैं। इससे पहले भी सोनू ने ऐसी कई सारी योजनाएं बनाई जिन्हें जनता का भरपूर साथ मिला। जिससे वो सफल तरीके से चलाने में सक्षम हुए।

यह भी पढ़ें – Motorola ने भारत में लॉन्च किया 200MP कैमरा वाला दुनिया का पहला स्मार्टफोन, जानें कीमत और फीचर्स

बता दें कि इस मुहिम का हिस्सा बनने के लिए आपको सोनू सूद फाउंडेशन ग्रुप के लिंक पर जाकर रजिस्ट्रेशन करवाना होगा। जिसके बाद निर्धारित बेहद कम फीस देनी होगी और सेलेक्सन होने के बाद आप मुफ्त में अपनी तैयारी कर सकते हैं। साथ ही फाउंडेशन की ओर से चयनित छात्रों को स्कॉलरशिप भी दी जाएगी।

यह भी पढ़ें – Teacher Recruitment : लाखों शिक्षकों के लिए महत्वपूर्ण खबर, भरे जाएंगे रिक्त पद, जानें प्रक्रिया

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews