सरकारी नौकरी: 10वीं पास के लिए 2428 पदों पर निकली है भर्ती, ऐसे करें एप्लाई

सरकारी नौकरी

करियर, डेस्क रिपोर्ट। अगर आप बेरोजगारी (Unemployment) है और रोजगार (employment) की तलाश में है, तो यह खबर आपके काम की है। 10वीं पास के लिए सरकारी नौकरी (Government Job) पाने का सुनहरा मौका है। महाराष्ट्र पोस्टल सर्कल (Maharashtra Postal Circle GDS Recruitment 2021), इंडिया पोस्ट्स ने 2428 पदों पर भर्ती निकाली है।

यह भी पढ़े.. किसानों को लेकर शिवराज सरकार का बड़ा फैसला, तैयारियों में जुटा कृषि विभाग!

इसके तहत  ब्रांच पोस्ट मास्टर (BPM), असिस्टेंट ब्रांच पोस्ट मास्टर (ABPM) और डाक सेवकों (Dav Sevak) के 2428 पदों पर भर्ती की जाएगी। सरकारी नौकरी के  इच्छुक उम्मीदवार 26 मई 2021 तक appost.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।खास बात यह है कि  इसके लिए न कोई परीक्षा ली जाएगी, न ही इंटरव्यू।

कुल पद

2428

आयु सीमा

  • न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम 40 वर्ष। आयु की गणना 27 अप्रैल 2021।
  • अधिकतम आयुसीमा में अनुसूचित जाति को पांच वर्ष, ओबीसी वर्ग को तीन साल और दिव्यांगों को 10 साल की छूट प्रदान की जाएगी।

शैक्षणिक योग्यता

  •  मान्यता प्राप्त स्कूल शिक्षा बोर्ड (School education board) से दसवीं कक्षा में उत्तीर्ण हो। 10वीं में मैथ्स, स्थानीय भाषा और अंग्रेजी में पास होना जरूरी। 10वीं तक स्थानीय भाषा पढ़ी होना भी जरूरी है

टेक्निकल योग्यता

  • मान्यता प्राप्त स्कूल शिक्षा बोर्ड से स्थान से 60 दिनों का बेसिक कंप्यूटर ट्रेनिंग सर्टिफिकेट प्राप्त हो।
  •  जिन अभ्यर्थियों ने कक्षा 10वीं या 12वीं या उच्च कक्षा में कंप्यूटर एक विषय के रूप में पढ़ा है, उन्हें कंप्यूटर की बेसिक जानकारी के सर्टिफिकेट से छूट प्राप्त होगी।

वेतनमान (पद के अनुसार)

  •  बीपीएम के लिए 12,000 रुपये से 14,500 रुपये।
  • जीडीएस/एबीपीएम के लिए 10,000 रुपये से 12,000 रुपये।

चयन प्रक्रिया

  • उम्मीदवारों के ऑनलाइन जमा आवेदनों के आधार पर मेरिट सूची तैयार कर चयन किया जाएगा।
  •  उच्च शैक्षणिक योग्यता रखने वाले उम्मीदवारों को किसी प्रकार की प्राथमिकता नहीं मिलेगी। अंतिम चयन 10वीं में प्राप्त अंकों के आधार पर होगा।
  •  यदि आवेदक ने प्राथमिकता के तौर पर पांच पदों का चुनाव किया है और मेरिट के आधार पर उसका एक से अधिक पदों के लिए चयन हो जाता है, तो उसे एक ही पद के लिए चयनित किया जाएगा।
  • इच्छुक उम्मीदवार appost.in या appost.in/gdsonline पर जाकर विस्तृत नोटिफिकेशन देख सकते हैं
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews