Government Schemes: 12वीं पास छात्रों को मिलेगी स्कॉलरशिप, इन 4 सरकारी योजनाओं का उठाएं लाभ

scholarship

Government Schemes: 12वीं बोर्ड की परीक्षाएं समाप्त हो चुकी हैं। जिसके बाद छात्र विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में अपना एडमिशन लेने के लिए तैयार होते हैं। कुछ ऐसे भी मेघावी छात्र होते हैं, जो अच्छे अंक लाने के बावजूद अच्छी शिक्षा ग्रहण करने में असमर्थ होते हैं। ऐसे ही विद्यार्थियों के लिए भारत सरकार कई योजनाएं चलाती हैं। इस योजनाओं के तहत छात्रों को आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। ऐसे ही चार सरकारी योजनाओं के बारे में हम आपको बताने जा रहे हैं ‌

पीएम स्कॉलरशिप स्कीम

प्रधानमंत्री स्कॉलरशिप स्कीम भारत सरकार की खास योजनाओं में से एक है। इसका लाभ सेनानी और पूर्व भारतीय तटरक्षक बल के जवानों के बच्चे उठा सकते हैं। सरकार ने इस योजना को टेक्निकल और प्रोफेशनल पाठ्यक्रमों को बढ़ावा देने के लिए शुरू किया है। कक्षा 10वीं और 12वीं पास 5000 छात्रों को 10 महीने तक 1000 रुपये प्रति माह छात्रवृति प्रदान की जाती है। इसका लाभ 75% या उससे अधिक अंक लाने वाले छात्र उठा सकते हैं।

सेंट्रल सेक्टर स्कीम आफ स्कॉलरशिप

यह योजना भारत सरकार द्वारा छात्रों को आर्थिक सहायता देने के लिए शुरू की गई थी ताकि वे कॉलेज और यूनिवर्सिटी में अपनी पढ़ाई जारी रख सकें। 12वीं कक्षा में 80% अंक लाने वाले छात्र-छात्राएं छात्रवृत्ति के लिए आवेदन कर सकते हैं। इसके तहत यूजी कोर्स के लिए 10000 रुपये से लेकर 20000 रुपये सालाना छात्रवृत्ति प्रदान की जाती है।

केवीपीवाई किशोर वैज्ञानिक प्रोत्साहन योजना

स्कॉलरशिप योजना उन छात्रों के लिए शुरू की गई है, जो विज्ञान के क्षेत्र में रुचि रखते हैं और इसमें अच्छा प्रदर्शन करने के योग्य होते हैं। 12वीं पास छात्र-छात्राओं को योजना के तहत 5000 रुपये से लेकर 7000 रुपये तक प्रतिमा फेलोशिप प्रदान की जाती है।

मेधावी नेशनल स्कॉलरशिप

मेधावी नेशनल स्कॉलरशिप भारत सरकार की विशेष योजनाओं में से एक है। इस योजना के तहत परीक्षा आयोजित की जाती है और केवल पास करने वाले छात्र-छात्राओं को ही आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। यह योजना 2 कैटेगरी में बैठी हुई होती है। 50 से 60 प्रतिशत अंक लाने वाले छात्रों को पहले महीने 3,000 रुपये, दूसरे महीने 2000 रुपये और तीसरे महीने 1000 रुपये दिए जाते हैं। वही अधिक अंक लाने वाले छात्रों को पहले महीने 8000 रुपये, दूसरे महीने 4000 रुपये और तीसरे महीने ₹2000 की स्कॉलरशिप प्रदान की जाती है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews