Government Schemes: छात्रों के लिए खास हैं मध्यप्रदेश सरकार की ये 4 योजनाएं, मिलता हैं ढेरों सुविधाओं का लाभ

Government Schemes: छात्रों के लिए खास हैं मध्यप्रदेश सरकार की ये 4 योजनाएं, मिलता हैं ढेरों सुविधाओं का लाभ

Government Schemes: केन्द्रीय और राज्य सरकार द्वारा छात्रों के लाभ के लिए कई योजनाएं चलाती है। जिसके तहत कई सुविधाओ का लाभ भी मिलता है। मध्यप्रदेश सरकार द्वारा ढेरों स्कीम्स वर्तमान में चलाई जा रही हैं। इन प्रभावशाली योजनाओं का उद्देश्य विद्यार्थियों को आर्थिक सहायता प्रदान करना और उन्हें पढ़ाई के लिए प्रोत्साहित करना है। प्रदेशभर में शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए इन्हें चलाया जा रहा है। हम आपको ऐसी ही पाँच योजनाओं के बारे में बताने जा रहा हैं, जिसका लाभ छात्रगण उठा सकते हैं।

मुख्यमंत्री मेधावी विद्यार्थी योजना

इस योजन को उच्च शिक्षा के लिए चलाया जाता है। जिसके तहत 12वीं पास मेधावी छात्रों को फ्री में स्नातक कॉर्सेस के लिए दाखिला मिलता है। साथ ही पढ़ाई शुरू करने के लिए छात्रों को आर्थिक सहायता भी प्रदान की जाती है। जिसके लिए सीबीएसई बोर्ड के छात्रों के लिए 70% अंक और आईसीएसई बोर्ड के लिए 85% अंक अनिवार्य होते हैं। ऑनलाइन इसके लिए बिना किसी शुल्क के छात्र आवेदन कर सकते हैं।

एमपी छात्रवृति योजना

मध्यप्रदेश सरकार की ये योजना खासकर एससी/एसटी/ओबीसी केटेगरी के छात्रों के लिए संचालित की जाती है। दसवीं पास विद्यार्थियों को आगे की पढ़ाई करने के लिए स्कॉलरशिप प्रदान की जाती है। जिसके लिए ऑनलाइन आवेदन की सुविधा भी उपलब्ध है।

एमपी प्रतिभा किरण योजना

यह योजना विशेषकर छात्राओं के लिए राज्य सरकार द्वारा चलाई जाती है। इसके तहत 10वीं और 12वीं कक्षा की मेधावी छात्राओं को आर्थिक सहायता के रूप में 4000 रुपये का शिक्षण अनुदान दिया जाता है। इसका लाभ बीपीएल परिवार की लड़कियां उठा सकती हैं।

एमपी विक्रमादित्य स्कॉलरशिप योजना

मध्यप्रदेश शासन ने यह योजना बीपीएल परिवार के छात्र और छात्राओं के लिए शुरू की है। इसके तहत 12वीं कक्षा के स्टूडेंट्स को 60% से अधिक अंक लाने पर अधिकतम 2500 रुपये की प्रोत्साहन राशि दी जाती है। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन आप कर सकते हैं।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews