
UGC NET 2024: यूजीसी नेट परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड और दिशा-निर्देश जारी हो चुके हैं। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा 18 जून देशभर के 360 केंद्रों पर परीक्षा आयोजित की जाएगी। दो शिफ्टों में एग्जाम होंगे। पहली पाली में 42 तो दूसरी पाली में 41 विषयों की परीक्षा होगी। एक दिन में कुल 83 विषयों की परीक्षा होगी। पहली शिफ्ट सुबह 9:30 बजे से लेकर 12:30 बजे तक चलेगी। वहीं दूसरी शिफ्ट दोपहर 3 बजे से लेकर शाम 6 बजे तक चलेगी। परीक्षा का आयोजन ऑफलाइन मोड यानि पेन एवं पेपर मोड में होगा। उम्मीदवार https://ugcnet.nta.ac.in/ पर जाकर हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं।
यूजीसी नेट परीक्षा के लिए जरूरी टिप्स
- अभ्यर्थियों को आखिरी समय में कोई भी नया टॉपिक शुरू न करने की सलाह दी जाती है।
- परीक्षा के दौरान टाइम मैनेजमेंट का खास ख्याल रखें। प्रश्न पत्र को अच्छे से पढ़ें और पहले उन प्रश्नों को सॉल्व करें जो आपको अच्छे से आता है।
- एग्जाम के समय शांत रहें और खुद पर भरोसा रखें। घबराहट होने पर लंबी और गहरी सांस लें।
- परीक्षा के लिए घर से निकलने से पहले बैलेंस डाइट जरूर लें। खुद को हाइड्रैट रखें और नींद पूरी जरूर करें।
- परीक्षा के पहले ही सभी दस्तावेजों को तैयार कर लें।
परीक्षा के संबंधित गाइडलाइंस
- अभ्यर्थि एगजाम सेंटर जाने से पहल सुनिश्चित कर लें कि उनके पास एडमिट कार्ड और ऑरिजिनल पहचान पत्र हो। आप अपने साथ आधार कार्ड, पैन कार्ड, वोटर आईडी कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस और पासपोर्ट इत्यादि में से कोई भी रख सकते हैं। बिना हॉल टिकट एग्जाम हॉल में एंट्री नहीं मिलेगी।
- एग्जाम हॉल के अंदर इलेक्ट्रॉनिक आइटम (मोबाइल फोन, कैमरा, स्मार्टवॉच, पेन ड्राइव, ब्लूटूथ इत्यादि) को ले जाने की भूल न करें। ऐसे करने पर सख्त कार्रवाई हो सकती है।
- उम्मीदवार रिपोर्टिंग टाइम से 30 मिनट पहले परीक्षा केंद्र पहुंचे।
- अटेंडेंस शीट भरते समय गलतियाँ न करने की कोशिश करें।
- अभ्यर्थी अपने साथ ट्रांसपेरेंट वॉटर बोतल, ब्लैक बॉलप्वाइंट पेन, 2 पासपोर्ट साइज़ फोटोग्राफ ले जा सकते हैं।
- परीक्षा के ड्रेस कोड का ख्याल रखें। बड़े बटन और बूटस वाले कपड़े न पहने। ज्वेलरी और बड़े जेब वाले कपड़े भी न पहने। यदि कोई उम्मीदवार कुछ धार्मिक आउटफिट पहनते हैं तो केंद्र पर जल्दी पहुंचे और इंस्पेक्शन करवाएं।
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है।
अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →

