HTET 2024 एग्जाम्स की तारीखों की हुई घोषणा, जानिए पूरा शेड्यूल और परीक्षा पैटर्न

क्या आप भी हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा (HTET) 2024 की तैयारी कर रहे हैं। यदि ऐसा है तो यह खबर आपके बेहद काम की है। बता दें कि परीक्षा की तिथियों की आधिकारिक घोषणा कर दी गई है।
HTET 2024 एग्जाम्स की तारीखों की हुई घोषणा, जानिए पूरा शेड्यूल और परीक्षा पैटर्न

हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा (HTET) 2024 की तिथियों की आधिकारिक घोषणा कर दी गई है। दरअसल हरियाणा बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (HBSE) ने इस महत्वपूर्ण परीक्षा के आयोजन की तिथियाँ और संबंधित विवरण जारी कर दिए हैं। वहीं अब परीक्षार्थी इस शेड्यूल और अन्य जानकारियों को ध्यान में रखते हुए अपनी आगे की तैयारी को अंतिम रूप दे सकते हैं।

दरअसल हर वर्ष बड़ी संख्या में अभ्यर्थी इस परीक्षा में भाग लेते हैं। ऐसे में सभी अभ्यर्थी परीक्षा की तिथियों का इंतजार कर रहे थे। वहीं अब आधिकारिक घोषणा हो जाने के बाद अभ्यर्थियों को अपनी तैयारी में मदद मिलेगी।

परीक्षा तीन स्तरों में आयोजित की जाएगी:

जानकारी के अनुसार लेवल 3 (PGT) 7 दिसंबर 2024 को दोपहर 3:00 बजे से शाम 5:30 बजे तक, लेवल 1 (प्राथमिक शिक्षक) 8 दिसंबर 2024 को सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक, और लेवल 2 (उच्च प्राथमिक शिक्षक) 8 दिसंबर 2024 को दोपहर 3:00 बजे से शाम 5:30 बजे तक आयोजित होगी। वहीं परीक्षार्थी इन तिथियों को ध्यान में रखते हुए अपनी तैयारी को अंतिम रूप दे सकते हैं।

जल्द शुरू होगी पंजीकरण प्रक्रिया

दरअसल HTET 2024 की सभी परीक्षाओं की अवधि 2 घंटे 30 मिनट की होगी। वहीं पंजीकरण प्रक्रिया जल्द शुरू होने वाली है, जिसके लिए इच्छुक उम्मीदवार हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in पर जाकर इसके लिए आवेदन कर सकेंगे। जानकारी के मुताबिक पंजीकरण तिथियों की घोषणा के बाद ही उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।

HTET 2024 का परीक्षा पैटर्न इस प्रकार होगा:

जानकारी दे दें कि HTET 2024 के परीक्षा पैटर्न की बात की जाए तो इसमें कुल 150 प्रश्न होंगे, और परीक्षा 150 अंकों की होगी। प्रत्येक प्रश्न के लिए 1 अंक निर्धारित किया गया है, जिससे कुल अंक 150 हो जाएंगे।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews