MP School : स्कूल प्रशासन की भारी लापरवाही, कई छात्र 10वीं बोर्ड परीक्षा देने से वंचित, माशिमं तक पहुंचा मामला

MP school Education department

सीहोर, डेस्क रिपोर्ट। मध्य प्रदेश में आज से MP Board 10वीं की परीक्षा शुरू हो गई है। हालांकि राज्य शासन द्वारा सभी निजी सहित शासकीय स्कूल (MP School) को निर्देश जारी करते हुए कहा गया था कि किसी भी सूरत में बच्चों को बोर्ड परीक्षा (Board exam) से वंचित ना किया जाए। हालांकि स्कूल शिक्षा विभाग (School education department) द्वारा जारी निर्देश का उल्लंघन सीहोर जिले में देखने को मिला है।

दरअसल सीहोर के अकादमी पब्लिक स्कूल में कक्षा 10वीं के 17 छात्रों को बोर्ड परीक्षा देने से वंचित कर दिया गया था। इसमें स्कूल प्रबंधन की भारी लापरवाही देखने को मिल रही है। जानकारी के मुताबिक छात्रों को परीक्षा शुरू होने से पहले प्रवेश पत्र देने का आश्वासन दिया गया लेकिन शुक्रवार को हिंदी के पेपर शुरू होने से पहले छात्रों को प्रवेश पत्र उपलब्ध नहीं कराए गए।

Read More : CISCE-CBSE Exam 2022: सुप्रीम कोर्ट में Term-2 का मामला, क्या रद्द होगी परीक्षा? Term-1 रिजल्ट पर नई अपडेट

जिससे स्कूल के 17 छात्र परीक्षा से वंचित रह गए हैं। जिसके बाद छात्रों और उनके पालकों में काफी रोष देखा जा रहा है। इस मामले में DEO ने माध्यमिक शिक्षा मंडल को आवेदन भेजकर मामले से अवगत कराया है। इसके साथ ही सीहोर अकादमी पब्लिक स्कूल के संचालक को नोटिस जारी कर दिया गया है।

इस मामले में स्कूल प्रबंधक आलोक द्वारा छात्रों को यह कहा गया कि फीस जमा करने के बाद ही प्रवेश पत्र उपलब्ध होंगे। इसके शाम को पैसे लेकर पहुंचने के बाद ही फॉर्म निरस्त कर दिए गए। इसलिए प्रवेश पत्र नहीं आने की बात कही गई है।इस मामले में जिला शिक्षा अधिकारी का कहना है कि 2 महीने के बाद एक बार फिर से 10वीं की परीक्षा होगी। उन परीक्षा में इन छात्रों को शामिल करवा दिया जाएगा। साथ ही इस पूरे मामले की जांच की जा रही है।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews