24 अगस्त से IBPS क्लर्क भर्ती परीक्षा शुरू, महत्वपूर्ण गाइडलाइंस जारी, एडमिट कार्ड भी हुए रिलीज, ऐसे करें डाउनलोड, देखें खबर

6000 से अधिक पदों पर भर्ती आईबीपीएस क्लर्क परीक्षा 24 अगस्त से शुरू होगी। एडमिट कार्ड एयर दिशा -निर्देश जारी हो चुके हैं।
ibps clerk exam 2024

IBPS Clerk Exam 2024: इंस्टिट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनल सिलेक्शन ने आईबीपीएस क्लर्क प्रारंभिक परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी हो चुका है। गाइडलाइंस और मॉक टेस्ट भी जारी हो चुके हैं। जिसका पालन उम्मीदवारों को एग्जाम के दौरान करना होगा। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट ibps.in पर जाकर हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं।  प्रीलिम्स परीक्षा 24, 25 और 31 अगस्त को देशभर के विभिन्न शहरों में आयोजित होगी। इस साल 6000 से अधिक पदों पर भर्ती होने वाली है।

एडमिट कार्ड में उपलब्ध होगी ये जानकारी

आईबीपीएस क्लर्क एडमिट कार्ड में आवेदक का नाम, पिता का नाम, रजिस्ट्रेशन नंबर, रोल नंबर, कैंडीडेट्स की कैटेगरी, परीक्षा केंद्र नाम और पता, शिफ्ट टाइमिंग, रिपोर्टिंग टाइमिंग और परीक्षा से संबंधित अन्य जानकारी उपलब्ध होती है। इसके बिना एग्जाम हॉल में एंट्री नहीं मिलती। नीचे दिए दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके उम्मीदवार 31 अगस्त 2024 तक प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं-

  • सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट https://www.ibps.in/ पर जाएं।
  • CRP-CLERKS-IV के लिंक पर क्लिक करें।
  • अब कॉल लेटर के लिंक पर क्लिक करें। नया पेज खुलेगा।
  • रजिस्ट्रेशन/रोल नंबर और जन्मतिथि/पासवर्ड दर्ज करके लॉग इन करें।
  • स्क्रीन पर एडमिट कार्ड दिखेगा। इसे डाउनलोड करें।
  • भविष्य के संदर्भ में कैंडीडेट्स एडमिट कार्ड का प्रिन्ट आउट निकाल कर अपने पास जरूर रख लें।

4 शिफ्टों में आयोजित होगी परीक्षा

अलग-अलग केंद्रों में 4 शिफ्टों में आईबीपीएस क्लर्क परीक्षा आयोजिय होती हो। शिफ्ट 1 सुबह 9 बजे से 10 बजे तक चलेगी। दूसरी शिफ्ट सुबह 11:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक, तीसरी शिफ्ट दोपहर 2 बजे से लेकर दोपहर 3 बजे तक और तीसरी शिफ्ट शाम 4:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक चलेगी।

प्रारंभिक परीक्षा के बारे में

प्रारंभिक परीक्षा में इंग्लिश लैंग्वेज (30 प्रश्न), न्यूमेरिकल एबिलिटी (35 प्रश्न) और  रिजिंग एबिलिटी (35 प्रश्न) के प्रश्न पूछे जाएंगे। परीक्षा की अवधि 60 मिनट होगी। प्रत्येक सेक्शन के लिए 20 मिनट का समय दिया जाएगा। प्रारंभिक परीक्षा में चयनित उम्मीदवारों मुख्य परीक्षा में शामिल होने का अवसर मिलेगा।

परीक्षा से संबंधित गाइडलाइंस 

  • उम्मीदवर परीक्षा शुरू होने से एक घंटे पहले केंद्र पर पहुंचे।
  • अपने पास एडमिट कार्ड की प्रिन्ट आउट कॉपी जरूर रखें। साथ ही वैध फोटो आईडी प्रूफ और पहचान पत्र की जरूरत भी पड़ेगी।
  • ब्लूटूथ, मोबाइल फोन, बुक, नोट्स, लिखित सामग्री, स्टेशनरी आइटम और अन्य इलेक्ट्रॉनिक और कम्यूनिकेशन डिवाइस को एग्जाम हॉल में ले जाने की अनुमति नहीं होगी। यदि कोई छात्र इन चीजों के साथ पाया जाता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews