
IBPS PET 2024: उम्मीदवारों के लिए बड़ी अपडेट सामने आई है। इंस्टिट्यूट ऑफ़ बैंकिंग पर्सनल सिलेक्शन ने क्लर्क पदों पर भर्ती के लिए प्री एग्जामिनेशन ट्रेनिंग (पीईटी) के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट https://www.ibps.in/ पर जाकर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
17 अगस्त तक चलेगी ऑनलाइन प्री-एग्जाम ट्रेनिंग
बता दें पीईटी के लिए एडमिट कार्ड 12 अगस्त से लेकर 17 अगस्त तक उपलब्ध होंगे। एडमिट कार्ड कॉल लेटर सिर्फ एससी, एसटी, अल्पसंख्यक, एक्स सर्विसमैन और पीडबल्यूडी कैटेगरी के उम्मीदवारों के लिए जारी किए गए हैं।
आईबीपीएस पीईटी के बारे में
आईबीपीएस पीईटी का आयोजन स्पेशल विशेष वर्ग के उम्मीदवारों के लिए किया जाता है। ताकि वे ऑनलाइन परीक्षा के फॉर्मेट को समझ हैं। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए लॉग इन क्रेडेंशियल यानी रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड की जरूरत पड़ेगी। उम्मीदवारों को कॉल लेटर में दिए गए दिशा-निर्देशों को अच्छे से पढ़ने की सलाह दी जाती है।
24 से प्रारंभिक परीक्षा शुरू
इस साल विभिन्न विभागों में क्लर्क भर्ती परीक्षा के तहत 6128 पदों पर भर्ती की जाएगी। आईबीपीएस क्लर्क प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन 24, 25 और 31 अगस्त को किया जाएगा। जिसके लिए एडमिट कार्ड जल्द ही जारी हो सकते हैं। उम्मीदवारों को नियमित तौर पर ऑफिशियल वेबसाइट विजिट करते रहने की सलाह दी जाती है।
ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड
- सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट https://www.ibps.in/ पर जाएं।
- रिसेंट अपडेट में जाकर CRP CLERK 14 ऑनलाइन प्री-एग्जाम ट्रेनिंग के लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद एक नया पेज खुलेगा। रजिस्ट्रेशन नंबर, पासवर्ड और सिक्योरिटी कोड दर्ज करें।
- Log In बटन पर क्लिक करें।
- इसके बाद स्क्रीन पर एडमिट कार्ड दिखेगा।,
- इसे डाउनलोड करें।
- भविष्य के संदर्भ में एडमिट कार्ड का प्रिंट आउट निकाल कर अपने पास जरूर रख लें।
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है।
अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →

