
IBPS SO Mains: इंस्टिट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनल सिलेक्शन ने आईबीपीएस स्पेशलिस्ट मुख्य परीक्षा के परिणामों का ऐलान कर दिया है। आधिकारिक वेबसाईट पर उम्मीदवारों के स्कोरकार्ड अपलोड हो चुके हैं। आप ऑफिशयल वेबसाईट ibps.in पर जाकर अपना स्कोर चेक कर सकते हैं। बता दें की स्कोरकार्ड की लिंक साइट पर 26 फरवरी तक की नजर आएंग। कुल 710 पदों भर्ती की जाएगी। जिसके लिए परीक्षाओं का आयोजन 29 जनवरी, 2023 में किया गया था। और 17 जनवरी को प्रारम्भिक परीक्षा के परिणाम घोषित हुए थे।
जल्द होगा इंटरव्यू का आयोजन
रिपोर्ट की माने तो फरवरी या मार्च में इंटरव्यू का आयोजन होगा। जिसमें मेंस पास करने वाले सभी उम्मीदवारों का शामिल होना अनिवार्य होगा। इसकी तारीख बहुत जल्द जारी हो सकती है। इसलिए अपडेट्स के लिए आधिकारिक वेबसाईट को विज़िट करते रहें।
ऐसे करें स्कोरकार्ड डाउनलोड
- सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाईट ibps.in पर जाएं।
- उसके बाद होमपेज पर “IBPS SO Mains Results 2022” के लिंक पर क्लिक करें।
- अब स्कोर कार्ड के लिंक पर क्लिक
- लॉग इन करने के लिए पूछे गए डिटेल्स को दर्ज करें।
- अब स्क्रीन पर आपका स्कोरकार्ड ओपन हो जाएगा।
- इसे डाउनलोड करें।
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है।
अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →

